Advertisment

Bhai Virendra Viral Video: RJD MLA भाई वीरेंद्र पर पंचायत सचिव को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो, SC-ST थाने में FIR दर्ज

Bhai Virendra Viral Video: राजद विधायक भाई वीरेंद्र एक बार फिर विवादों में हैं। वायरल ऑडियो में पंचायत सचिव को गाली और धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ SC-ST थाने में FIR दर्ज हुई है।

author-image
Shaurya Verma
Bihar RJD leader Bhai Virendra Viral Video News update zxc

हाइलाइट्स

  • RJD MLA भाई वीरेंद्र की पंचायत सचिव को धमकी
  • वायरल ऑडियो में गाली-गलौज, जूते से मारेंगे कहा
  • SC-ST थाने में FIR, पुलिस जांच में जुटी
Advertisment

Bhai Virendra Viral Video: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र (RJD MLA Bhai Virendra) एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर मनेर प्रखंड के पंचायत सचिव संदीप कुमार (Panchayat Secretary of Maner Block, Sandeep Kumar) को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित सचिव ने पटना स्थित SC-ST थाने में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

वायरल ऑडियो से भड़का विवाद

मामले की शुरुआत एक वायरल ऑडियो क्लिप (Bhai Virendra Viral Video) से हुई, जिसमें कथित तौर पर विधायक भाई वीरेंद्र पंचायत सचिव को एक कार्य के सिलसिले में फोन कर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते और जूते से मारने की धमकी देते हुए सुने जा रहे हैं। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक परिवार का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सचिव संदीप कुमार को फोन किया था। कॉल रिसीव करते ही सचिव ने विधायक को पहचानने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज़ विधायक ने कहा, "तुम मुझे नहीं पहचानते हो? मुझे पूरा हिंदुस्तान जानता है।" इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

Advertisment

पंचायत सचिव संदीप कुमार ने विधायक के बात करने के तरीके पर आपत्ति जताई और कहा, "आप सही से बात करिए, वरना हम भी वैसे ही बात करेंगे। फिर आपको जो करना है, कर लीजिएगा।"

FIR दर्ज, जांच शुरू

पंचायत सचिव ने इस घटना को सरकारी कार्य में बाधा और जातिगत धमकी करार देते हुए SC-ST थाने में FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, विधायक की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

इस घटना के बाद राजद और विपक्षी दलों के नेताओं में बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग विधायक के व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने पंचायत सचिव की तत्परता और साहस की सराहना की है।

Advertisment

क्या ये सही व्यवहार है ?

भाई वीरेंद्र जैसे वरिष्ठ विधायक पर लगे आरोप न केवल उनकी राजनीतिक छवि को धक्का पहुंचाते हैं, बल्कि लोकतंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं। अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है और राजद नेतृत्व इस पर क्या रुख अपनाता है।

Premanand Ji Maharaj: “जब 4 पुरुषों से मिलने की..” अनिरूद्धाचार्य के बाद अब प्रेमानंद महाराज के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर घिर गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह महिलाओं की पवित्रता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment
viral call recording SC-ST police station FIR RJD MLA dispute RJD MLA Bhai Virendra RJD leader Bhai Virendra Patna politics dispute Panchayat Secretary threat death certificate dispute Bihar Panchayat Secretary case Bhai Virendra Viral Video: Bhai Virendra viral audio allegations on RJD MLA
Advertisment
चैनल से जुड़ें