Advertisment

Bihar Nagar Nikay Chunav : आज बिहार में स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण ! समर्थकों के बीच झड़प की खबर

author-image
Bansal News
Bihar Nagar Nikay Chunav : आज बिहार में स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण ! समर्थकों के बीच झड़प की खबर

बिहार। बिहार में आज नगर निकाय चुनाव (Bihar Nagar Nikay Chunav) का दूसरा चरण का मतदान आज किया जा रहा है जहां पर शाम 5 बजे तक के लिए मतदान होगा। बताया जा रहा है कि, 30 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

Advertisment

68 निकायों पर हो रहा मतदान

आपको बताते चलें कि, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव के दूसरे चरण को संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है. दूसरे चरण में पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार में कुल 68 निकायों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद के कुल 1665 पदों के लिए मतदान होंगे. मुख्य पार्षद के लिए 68 और उप मुख्य पार्षद के लिए 68 पद है. पार्षद के लिए 1529 पद है. दूसरे चरण में 11884 प्रत्याशी मैदान में हैं. मुख्य पार्षद के लिए 992 प्रत्याशी मैदान में हैं तो उप मुख्य पार्षद के लिए 888 प्रत्याशी मैदान में हैं. पार्षद पद के लिए 10004 प्रत्याशी मैदान में हैं. दूसरे चरण में वार्ड पार्षद पद के लिए 10 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं.

दो उम्मीदवारों के लिए झड़प

बिहार में  नालंदा ज़िले के पटेल नगर इलाके में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद है।

Advertisment

इन हस्तियों ने दिया मतदान

यहां पर बिहार में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पटना में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में वेटरनरी कॉलेज में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। भाजपा सांसद सुशील मोदी ने पटना में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया।

patna nikay chunav patna nagar nigam news patna mayor chunav nikay chunav news nagar nikay chunav in bihar nagar nikay chunav bihar 2022 nagar nikay chunav nagar nigam elections nagar nigam chunav nagar nigam bihar bihar nikay chunav 2022 bihar nikay chunav Bihar news bihar nagar nikay chunav 2022 kab hoga bihar nagar nikay chunav 2022 date bihar nagar nikay chunav 2022 bihar nagar nikay chunav bihar nagar nigam chunav 2022 Bihar
Advertisment
चैनल से जुड़ें