Advertisment

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: MP की लड़कियों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हरियाणा से लिया पिछली हार का बदला, मेडल टैली में पिछड़ा

Khelo India Youth Games 2025, Madhya Pradesh VS Haryana, MP Women's Hockey Academy Gwalior: एमपी की लड़कियों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हरियाणा से लिया पिछले साल की हार का बदला, मेडल टैली में पिछड़ा

author-image
BP Shrivastava
Khelo India Youth Games 2025

हाइलाइट्स

  • खेलाे इंडिया यूथ गेम्स 2025 में एमपी मेडल टैली में पिछड़ा
  • विमेंस हॉकी में हरियाणा को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल
  • एमपी मेंस हॉकी टीम नहीं कर सकी थी क्वालीफाई
Advertisment

Khelo India Youth Games 2025: बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Youth Games 2025) के विमेंट हॉकी मुकाबले में सोमवार, 13 मई को मध्यप्रदेश की लड़कियों ने हरियाणा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल चेन्नई में इन्हीं खेलों (Khelo India Youth Games 2024) के फाइनल में एमपी को हरियाणा से हार का सामना करना पड़ा था और रनरअप रहकर संतोष करना पड़ा था। वहीं खेलों में पिछले तीन से कोई गोल्ड मेडल नहीं जीतने के कारण नौवें दिन एमपी चौथे स्थान से खिसककर 6वें स्थान पर पहुंच गया। उसे हरियाणा और तमिलनाडु ने पछाड़ दिया।

4 कांस्य पदक जीते

मध्यप्रदेश खेलों के 9वें दिन वेटलिफ्टिंग, योग, एथलेटिक्स (पोल वॉल्ट), एथलेटिक्स (3000 मीटर) में शानदार प्रदर्शन कर 4 मेडल जीते।

  • वेटलिफ्टिंग: हिमांशु कुशवाह ( 73 किग्रा पुरुष वर्ग) स्नैच में 115 किलोग्राम और क्लीन एण्ड जर्क में 140 किलोग्राम सहित कुल 255 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
  • योगासन: रिया ने टेडिशनल योगासन इवेन्ट में 60.58 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • पोल वॉल्ट: आशीष कुमार यादव ने एथलेटिक्स (पोल वॉल्ट) में 4.10 मीटर छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।
  • एथलेटिक्स: श्रृष्टि ने महिला वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में (10:29.50) कांस्य।
Advertisment

 मेडल टैली... एमपी 6वें स्थान पर खिसका

क्रमांकराज्यस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1महाराष्ट्र36262587
2कर्नाटक1421944
3राजस्थान147930
4हरियाणा1061834
5तमिलनाडु9101837
6मध्य प्रदेश951024
7केरल84517
8पंजाब7111129
9मणिपुर64515
10असम63514

एमपी ने हरियाणा को 3-0 से हराया

खिताबी दौर से बाहर होने के बाद हार्डलाइन (तीसरे स्थान ) मुकाबले में एमपी की लड़कियों ने मजबूत हरियाणा को 3-0 से हराया। एमपी टीम के लिए कृषणा ने 40वें और 49वें मिनट में फील्ड गोल दागे, वहीं स्नेहा ने मैच के 13वें मिनट में गोल दागकर टीम को शुरुआत में ही बढ़त दिलाई। टीम के साथ स्पोर्टिंग स्टाफ के रूप में कोच वंदना, देवकीनंदन और फीजियो दिक्षा शामिल हैं।

एमपी की मेंस टीम नहीं कर सकी क्वालीफाई

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए एमपी मेंस टीम के लड़के क्वालीफाई नहीं कर सके थे, इसलिए खेलों में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला। इस बार नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में एमपी के लड़के 8वें स्थान पर रहे थे। खेलों में नेशनल चैंपियनशिप में टॉप 7 में रहने वाली टीमों को ही शामिल किया जाता है। एक टीम मेजबान होती है। इस बार मेजबान के रूप में बिहार की टीम को खेलने का मौका मिला है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  17 मई से फिर शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच: भारत-पाक तनाव के बाद BCCI ने जारी किया IPL का नया शेड्यूल, इस दिन होगा फाइनल

एमपी हॉकी टीम में अधिकांश खिलाड़ी अकादमी के

हॉकी एमपी टीम में अधिकांश खिलाड़ी एमपी स्टेट मेंस और विमेंस हॉकी एकेडमी के खेल रहे हैं। जिसके चलते हाॅकी एमपी संगठन का रुतबा बढ़ गया है। जब एकेडमी के खिलाड़ी अलग से हॉकी इंडिया के टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते थे, उस दौरान हॉकी एमपी की टीमों के हालात खस्ता रहती थी। इससे पहले कभी हॉकी एमपी की टीमें कभी पूल तक क्रॉस नहीं कर पाती थी। एकेडमी  के खिलाड़ियों की दम पर अब हॉकी एमपी सीना तान कर चलने लगी है। बिना किसी योगदान के हॉकी एमपी के दिन फिर गए हैं।

CBSE Results 2025: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, MP का रिजल्ट 82.46% रहा, छात्राओं ने मारी बाजी

Advertisment

MP CBSE रिजल्ट

CBSE Class 12th Result Date & Time 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education) ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार पूरे देश में 88.39% छात्र पास हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश (Madhya Prades) का रिजल्ट 82.46% रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MP Women's Hockey Academy Gwalior Khelo India Youth Games 2025 Madhya Pradesh VS Haryana
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें