Advertisment

शारदा सिन्हा का निधन: बिहार की कोकिला नहीं रहीं, छठ गीतों से मिली थी पहचान, छठ महापर्व के पहले दिन ली आखिरी सांस

Sharda Sinha Passes Away: बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात को निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

author-image
Rahul Garhwal
Bihar folk singer Sharda Sinha passes away hindi news

Sharda Sinha Passes Away: बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात को निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। शारदा सिन्हा को छठ के गीतों से पहचान मिली थी और उन्होंने छठ महापर्व के पहले ही दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके शोक जताया।

Advertisment

https://twitter.com/narendramodi/status/1853848271791493458

पीएम मोदी ने लिखा कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।

26 अक्टूबर को बिगड़ी थी तबीयत

[caption id="attachment_693300" align="alignnone" width="604"]Sharda शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में एडमिट थीं।[/caption]

शारदा सिन्हा को 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था। 3 नवंबर को उनकी हालत में सुधार होने पर प्राइवेट वार्ड में ICU में शिफ्ट किया गया था। 4 नवंबर की शाम को उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा था, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थीं।

Advertisment

पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे से की थी बात

मंगलवार को पीएम ने शारदा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बातचीत की। उन्होंने शारदा सिन्हा की सेहत के बारे में पूछा। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी सिन्हा के परिवार से दिल्ली एम्स में मिले। सोमवार शाम को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी दिल्ली एम्स गए थे।

बेटे ने कहा था- प्रार्थना कीजिए

4 नबंवर की शाम यूट्यूब पर लाइव आकर शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने लोगों से मां के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि मेरी मां वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें प्रार्थना और दुआ की बहुत जरूरत है। अब आप सभी लोग प्रार्थना जारी रखिए। एक बड़ी लड़ाई में मेरी मां जा चुकी हैं। इस लड़ाई से जीतना काफी मुश्किल है। यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें।

छठ से पहले रिलीज हुआ शारदा सिन्हा का नया गाना

लोक गायिका शारदा सिन्हा का छठ पूजा से पहले नया गाना रिलीज हुआ। उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से वीडियो रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं 'दुखवा मिटाईं छठी मइया.... रउए आसरा हमार... सबके पुरवेली मनसा... हमरो सुनलीं पुकार। 5 दिन पहले इसका ऑडियो वर्जन भी जारी किया गया था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में बढ़ेगा सर्किल रेट: क्रेडाई ने भारी विरोध जताया, कहा-पहले ही हो चुकी है कई गुना वृद्धि, 3 साल के लॉक इन की मांग

शारदा सिन्हा पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित

शारदा सिन्हा को 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण दिया गया था। 2000 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2006 में राष्ट्रीय अहिल्या देवी अवॉर्ड और 2015 में बिहार सरकार पुरस्कार दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का आदेश: हर प्राइवेट प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं कर सकती सरकार, 45 साल पहले दिया अपना ही फैसला किया खारिज

Advertisment
शारदा सिन्हा का निधन शारदा सिन्हा बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन छठ महापर्व Sharda Sinha passes away hindi news Sharda Sinha passes away Sharda Sinha Chhath festival Bihar folk singer Sharda Sinha passes away
Advertisment
चैनल से जुड़ें