Advertisment

Congress Padman Strategy: बिहार में कांग्रेस की 'पैडमैन' रणनीति पर विवाद, BJP ने बताया महिलाओं का अपमान

author-image
anurag dubey
Congress Padman Strategy: बिहार में कांग्रेस की 'पैडमैन' रणनीति पर विवाद, BJP ने बताया महिलाओं का अपमान

हाइलाइट्स

  • 5 लाख से अधिक महिलाओं को  बांटी गई सैनिटरी पैड
  • इन पैकेट्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर
  • भाजपा ने राहुल गांधी की तस्वीर पर उठाए सवाल
Advertisment

Congress Padman Strategy: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस की ओर से शुरू की गई 'प्रियदर्शिनी उड़ान योजना' विवादों में घिर गई है। इस योजना के तहत राज्य की 5 लाख से अधिक महिलाओं को सैनिटरी पैड बॉक्स वितरित किए जा रहे हैं। लेकिन इन पैकेट्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगाए जाने को लेकर राजनीति गर्मा गई है।

कांग्रेस की 'पैडमैन' रणनीति 

यह पहल बॉलीवुड फिल्म 'पैडमैन' से प्रेरित मानी जा रही है, जिसमें माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया था। कांग्रेस ने इसी थीम पर महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश की है। योजना के तहत न केवल सैनिटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं, बल्कि वंचित महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया गया है।

भाजपा ने राहुल गांधी की तस्वीर पर उठाए सवाल

कांग्रेस की इस रणनीति पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ट्वीट कर कहा कि"सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान है! कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है! बिहार की महिलाएं कांग्रेस और राजद को सबक सिखाएंगी।" भाजपा का आरोप है कि यह संवेदनशील विषय पर राजनीतिक ब्रांडिंग करने का प्रयास है, जो महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है।

Advertisment

बिहार की राजनीति में महिला मतदाताओं की बढ़ती भूमिका

बिहार में इस बार के चुनाव में महिला मतदाताओं पर सभी दलों की नजर है। विपक्षी महागठबंधन ने 'माई बहन मान योजना' के तहत सत्ता में आने पर महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करने का वादा किया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने 'महिला संवाद' कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य गांव-गांव जाकर 2 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला मतदाता बिहार में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस की 'पैडमैन' रणनीति और भाजपा की प्रतिक्रिया को महिला वोट बैंक को साधने की होड़ के रूप में देखा जा रहा है।

UP Gram Vikas Adhikari New Rule 2025: ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए अब ट्रिपल-सी कोर्स जरूरी, नई नियमावली लागू

UP Gram Vikas Adhikari New Rule 2025:  अगर आप भी उत्तर प्रदेश में हैं और ग्राम विकास अधिकारी  बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी है, अब नए तरीके से ग्राम विकास अधिकारियों का चयन होगा, जिसमें उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट के साथ ट्रिपल-सी कंप्यूटर कोर्स पास करना अनिवार्य होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisment
Bihar news Bihar Congress Bihar Elections bihar polls rahul gandhi sanitary pads bihar sanitary pads
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें