Advertisment

Bihar Election 2025: MP की तर्ज पर बिहार में बड़ी जीत के लिए BJP का बूथ मैनेजमेंट, VD शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने एमपी के दिग्गज नेता और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को पटना जोन की चुनावी कमान सौंपी है। वे 8 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों पर बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केंद्रों को मजबूत करेंगे।

author-image
Vikram Jain
Bihar Election 2025: MP की तर्ज पर बिहार में बड़ी जीत के लिए BJP का बूथ मैनेजमेंट, VD शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश की तर्ज पर बीजेपी का बिहार में तगड़ा प्लान।
  • चुनावी मास्टरमाइंड वीडी शर्मा को बिहार की कमान।
  • गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर शर्मा ने संभाला मोर्चा।
Advertisment

Bihar Assembly Election 2025 BJP VD Sharma Strategy: बिहार में विधानसभा चुनाव में फिर से जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मध्यप्रदेश में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को अब बिहार चुनाव की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद उन्होंने पटना में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक से लेकर बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

वीडी शर्मा को पटना जोन की कमान

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एमपी की तर्ज पर बिहार में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने बूथ मैनेजमेंट का प्लान बनाया है। जिसमें बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केंद्रों की भूमिका अहम होगी। अब एमपी के चुनावी मास्टरमाइंड वीडी शर्मा को बिहार के पटना जोन की कमान सौंपी गई है। इस जोन में 8 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटें आती हैं। वे इन क्षेत्रों में बूथ मैनेजमेंट और शक्ति केंद्रों पर काम करेंगे।

publive-image

अमित शाह के निर्देश पर संभाली कमान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद वीडी शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई। शाह चाहते हैं कि बिहार में पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत किया जाए। इसके लिए एमपी की तरह एक-एक कार्यकर्ता को सक्रिय किया जाएगा, इससे ही बीजेपी की बड़ी जीत का रास्ता तय होगा।

Advertisment

publive-image

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और रणनीति

जिम्मेदारी मिलते ही वीडी शर्मा ने मुंगेर और बेगूसराय लोकसभा सीटों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याएं, संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारी पर बात की। बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी विशेष चर्चा की।

जिम्मेदारी मिलते ही वीडी शर्मा ने मुंगेर और बेगूसराय लोकसभा सीटों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही विधानसभा का स्थिति को जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याएं, संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारी पर बात की। बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी उन्होंने विशेष चर्चा की। शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

publive-image

बूथ स्तर तक की चुनौतियों और रणनीति पर चर्चा

जिम्मेदारी मिलते ही वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली, जिसमें बूथ स्तर तक की चुनौतियों और रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान शर्मा के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा के पूर्व मंत्री हसीन जी, यूपी से देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शर्मा का फोकस बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और मतदाता जागरूकता बढ़ाना है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें...शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कोर्ट से नोटिस: मानहानि केस में 12 नवंबर को पेश होने का आदेश, जानें मामला

MP में सफलता, अब बिहार पर फोकस

एमपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव भारी बहुमत के साथ लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब पार्टी को उम्मीद है कि वही फार्मूला बिहार में भी काम करेगा। इसलिए वीडी शर्मा को बिहार में BJP की रणनीति का नया चेहरा बनाया बना गया है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment
बिहार चुनाव अपडेट Vishnudatt Sharma VD Sharma election incharge VD Sharma BJP leader Patna zone Election strategy Patna elections Gusarai MP Giriraj Singh and Union Minister Booth management BJP booth management BJP masterplan Bihar elections BJP core committee Bihar BJP Bihar Election strategy Bihar vidhansabha chunav Bihar political updates Bihar political Bihar Election BJP plan Bihar BJP Campaign Bihar Assembly Election 2025 amit shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें