Advertisment

चिराग पासवान को जेडीयू विधायक की खुल्ली चुनौती, बोले-हिम्मत है तो...

author-image
Pooja Singh
चिराग पासवान को जेडीयू विधायक की खुल्ली चुनौती, बोले-हिम्मत है तो...

नई दिल्ली, Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद एलजेपी नेता चिराग पासवान (chirag paswan) को जेडीयू (JDU) के विधायक ने खुली चुनौती दी है। जेडीयू विधायक श्याम बहादुर (jdu mla shyamm bahadur) का कहना है कि, अगर उनमें हिम्मत है तो सिवान को बड़हरिया सीट (Barharia assembly seat) से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्हें अपने लोकप्रियता का पता चल जाएगा।

Advertisment

JDU विधायक ने दी खुल्ली चुनौती

चिराग पासवान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने आगे कहा कि, चिराग पासवान को अपनी लोकप्रियता और जनाधार पर घमंड करने की जरूरत नहीं है। वह अपनी लोकप्रियता देखना चाहते हैं तो वह सिवान की बड़हरिया सीट से एक बार अपनी किस्मत आजमा लें। उनकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी।

इस सीट से खुद श्‍याम बहादुर सिंह हैं विधायक 

आपको बता दें, बड़हरिया सीट से जेडीयू विधायक श्‍याम बहादुर सिंह खुद विधायक हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि, बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) को माइनस करके चला नहीं जा सकता है। यहां तक की चिराग पासवान की जीत भी मुख्‍यमंत्री की ही देन है। अगर प्रचार में मुख्यमंत्री नितिश नहीं जाते तो आज परिणाम कुछ और ही होता। चुनाव के दौरान चिराग कई बार नितिश कुमार से अपने क्षेत्र में प्रचार करने आने के लिए अनुरोध किए। जिसके बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार उनके क्षेत्र में प्रचार करने गए थे। मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें आशीर्वाद दिया तब जीत सुनिश्चित हो पाई थी।

 काम के आधार पर दे रहा चुनौती

उन्होंने आगे कहा कि यह चुनौती वह अपने जनाधार के आधार पर नहीं बल्कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नाम और काम के आधार पर दे रहे हैं। यह चिराग पासवान को खुल्‍लमखुल्‍ला चुनौती है कि वह इस चुनाव में 110 विधानसभा सीट बड़हरिया जिला सिवान से मैदान में उतरकर दिखाएं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें