Advertisment

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट के आसार, 11 विधायक पार्टी छोड़ NDA में हो सकते हैं शामिल-पूर्व MLA भरत सिंह का दावा

Bihar Congress: बिहार में कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ NDA में हो सकते हैं शामिल-पूर्व MLA भरत सिंह का दावा, Bihar Congress Crisis Former Congress Mla Bharat Singh Claims 11 MLA May Leave Congress Party and join NDA

author-image
Sonu Singh
Bihar Congress: बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट के आसार, 11 विधायक पार्टी छोड़ NDA में हो सकते हैं शामिल-पूर्व MLA भरत सिंह का दावा

Bihar Congress Crisis: बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने के आसार नजर आ रहे हैं। यहां कांग्रेस पार्टी के आधे से ज्यादा विधायक पाला बदल सकते हैं। इन विधायकों के एनडीए में शामिल होने का भी दावा किया गया है। यह दावा कांग्रेस ने नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह (Former Congress Mla Bharat Singh) ने किया है। पार्टी नेता के इस दावे के बाद से बिहार कांग्रेस में भूचाल आ गया है।

Advertisment

दरअसल लालगंज के पूर्व कांग्रेस विधायक भरत सिंह (Bharat Singh) ने बुधवार को दावा किया है, बहुच जल्द पार्टी में बड़ी टूट होगी। कांग्रेस के 19 में से 11 विधायक कभी भी पार्टी छोड़कर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो सकते हैं।

दावा है कि, जिन विधायकों ने दल बदलने की तैयारी कर रहे है उनमें प्रदेश अध्‍यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा (Ajit Sharma) के भी नाम शामिल हो सकते हैं। भरत सिंह ने कांग्रेस को राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) से अलग होने की भी सलाह दी है। कांग्रेस नेता भरत सिंह के इस बयान के बाद बिहार में सियासी गर्मी बढ़ गई है।

भरत सिंह का कहना है, मदन मोहन झा अब अशोक चौधरी के रास्ते पर जा रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि, कांग्रेस के 11 विधायकों ने पैसे देकर टिकट लिया था और चुनाव में जीत हासिल की। दावा किया गया कि, जल्द ही ये सभी एनडीए में शामिल हो जाएंगे।

Advertisment

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में खराब प्रदर्शन के बाद से ही पार्टी के अंदर विवाद की स्थिति बनी हुई है। लगातार पार्टी नेताओं में आपसी मतभेद की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

Nitish Kumar NDA mp news in hindi MP Breaking News MP JDU Former Congress Mla Bharat Singh Ex Mla Bharat Singh Congress Leader Bharat Singh Congress CG Breaking News Breaking News bjp Bihar Congress Crisis Bihar Congress Bihar Assembly election 2020 bihar assembly election Bihar bhopal Bharat Singh Claims Bharat Singh bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news 11 MLA May Leave Congress 11 Congress MLA May join NDA
Advertisment
चैनल से जुड़ें