Advertisment

Bihar Free Bijli Yojana: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा चुनावी दांव:फ्री बिजली, बढ़ी पेंशन और महिलाओं को आरक्षण

Bihar Free Bijli Yojana News: बिहार चुनाव से पहले सीएम नितीश कुमार ने बड़ा चुनावी दांव खेला है। अब सीएम नितीश कुमार ने महिलाओं के लिए आरक्षण, पेंशन में बढ़ोतरी और 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है।

author-image
Shaurya Verma
_Bihar CM Nitish Kumar muft bijli yojana pesnion scheme women reservsation zxc

हाइलाइट्स

  • बिहार में हर माह 100 यूनिट मुफ्त बिजली का प्रस्ताव
  • पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100, जुलाई से होगी लागू
  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण
Advertisment

Bihar Free Bijli Yojana News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नवंबर महीने में होने वाले है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए एक के बाद एक लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं। महिला आरक्षण, पेंशन बढ़ोतरी के बाद अब नीतीश सरकार राज्यवासियों को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली (Free Bijli Yojana Bihar) देने की तैयारी में है। यह योजना न सिर्फ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देगी, साथ ही आगामी चुनावों में एनडीए को भी फायदा पहुंचा सकती है।

100 यूनिट फ्री बिजली योजना का ऐलान (Bihar Free Electricity Scheme 2025)

बिहार सरकार की इस नई योजना के तहत राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। ऊर्जा विभाग द्वारा तैयार इस प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है, अब केवल कैबिनेट की स्वीकृति बाकी है।

प्रस्ताव की मुख्य बातें:

100 यूनिट तक बिजली खपत पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

100 यूनिट से अधिक खपत पर सामान्य दरों से बिल वसूला जाएगा।

योजना के आर्थिक भार को राज्य सरकार खुद वहन करेगी।

वर्तमान में:

शहरी उपभोक्ताओं को पहले 50 यूनिट पर ₹7.57 और आगे की यूनिट्स पर ₹7.96 प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होता है।

Advertisment

इस स्कीम से राज्य के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, खासतौर पर उन परिवारों को जो सीमित बिजली का उपयोग करते हैं।

पेंशन योजना में बढ़ोतरी (Bihar Social Security Pension Scheme)

सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी तैयारी के तहत सोशल सिक्योरिटी पेंशन योजना में बड़ा ऐलान किया है। अब पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दी गई है। यह नई राशि जुलाई 2025 से लागू होगी।

इस फैसले का असर:

1 करोड़ 9 लाख 69 हजार से ज्यादा लाभार्थी होंगे शामिल।

वृद्ध, विधवा और दिव्यांग नागरिकों को सीधे आर्थिक राहत।

महिलाओं को 35% आरक्षण (Bihar Women Reservation in Government Jobs)

बिहार सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम लिया है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण की घोषणा की है।

Advertisment

आरक्षण का दायरा:

बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा लाभ।

आरक्षण राज्य की सभी सरकारी नौकरियों की श्रेणियों में लागू होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह फैसला बिहार की कार्यशक्ति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए लिया गया है। इससे महिलाएं शासन और प्रशासन में प्रमुख भूमिका निभा सकें।

Bihar Crime News: पटना में तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा को गोलियों से भूना, एक महीने के अंदर तीसरे कारोबारी का मर्डर 

Bihar Patna businessman shot dead trishna mart owner vikram jha gopal khemka zxc (1)

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की गोली मारकर हत्या कर दी।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण बिहार में 100 यूनिट मुफ्त बिजली की तैयारी बिहार मुफ्त बिजली योजना बिहार फ्री बिजली योजना 2025 का ऐलान बिहार पेंशन योजना में ₹1100 पेंशन लागू बिहार नई योजना Nitish Kumar Election Promise Free Bijli Yojana Bihar cm Nitish Kumar Bihar Women Reservation in Government Jobs Bihar Women Reservation Bihar Vidhansabha Election 2025 के पहले नीतीश सरकार की घोषणाएं Bihar Social Security Pension Scheme Bihar Sarkari Yojana 2025 Bihar Pension Yojana Bihar New Scheme Bihar Free Electricity Scheme 2025 Bihar Free Bijli Yojana News: Bihar Free Bijli Yojana 100 यूनिट मुफ्त बिजली 100 Units Free Electricity
Advertisment
चैनल से जुड़ें