Advertisment

Bihar By election 2021: दो विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, सुस्‍त मतदान से बढ़ी चिंता....

Bihar By election 2021: दो विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, सुस्‍त मतदान से बढ़ी चिंता.... Bihar By election 2021: Voting begins in two assembly seats, concerns increased due to sluggish voting.

author-image
Bansal News
Bihar By election 2021:  दो विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, सुस्‍त मतदान से बढ़ी चिंता....

पटना। बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ हो गया है। इन सीटों पर मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी और दोनों विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के थे।

Advertisment

दोनों सीटों पर कुल 17 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें से तारापुर में आठ और कुशेश्वर स्थान में नौ प्रत्याशी हैं। इन सीटों को फिर से हासिल करने की जद (यू) की कोशिशों को कुमार के चिर प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) चुनौती दे रही है। जद (यू) ने दोनों सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। मेवा लाल चौधरी के निधन से खाली हुई सीट तारापुर से पार्टी ने राजीव कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि सुरक्षित कुशेश्वर स्थान सीट से अवध भूषण हजारी उम्मीदवार हैं।

इस सीट से उनके पिता शशि भूषण हजारी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी। राजद ने तारापुर से अरुण शाह को उम्मीदवार बनाया है जो वैश्य हैं। इसी तरह कुशेश्वरस्थान से राजद ने गणेश भारती पर दांव लगाया है जो मुसहर समुदाय से हैं। बहरहाल, दोनों सीटों पर अगर जद (यू) और राजद के बीच मुकाबला करीबी रहता है तो कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान की अगुवाई वाला धड़ा निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisment

कांग्रेस ने कुशेश्वर स्थान से अशोक राम के बेटे अतिरेक कुमार को खड़ा किया है। अशोक राम ने एक साल पहले शशि भूषण हजारी को चुनाव में कड़ी टक्कर दी थी। तारापुर में उसने ब्राह्मण और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोजपा (रामविलास) ने तारापुर से ऊंची जाति के कुमार चंदन को टिकट दी है। उसने कुशेश्वर स्थान से अंजू देवी को उम्मीदवार बनाया है जो इस मुकाबले में एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं।

voting tarapur upchunav 2021 panchayat election 2021 bihar panchayat election 2021 panchayat chunav 2021 bihar bihar vidhansabha upchunav 2021 bihar vidhansabha upchunav bihar vidhan sabha by election 2021 bihar upchunav 2021 bihar upchunaav news bihar upchunaav 2021 bihar up chunav 2021 bihar up chunav bihar panchayat election 2021 news bihar panchayat election 2021 live bihar panchayat election 2021 latest news bihar panchayat election 2021 bihar panchayat election bihar panchayat chunav news bihar panchayat chunav 2021 kab hoga bihar panchayat chunav 2021 bihar panchayat chunav Bihar news bihar main up chunav 2021 bihar chunav 2021 bihar bypolls 2021 bihar by elections 2021 bihar by election 2021 mla Bihar By election 2021 bihar by election Bihar
Advertisment
चैनल से जुड़ें