Advertisment

बिहार में तीसरी बार गिरा एक ही पुल: गंगा नदी पर बनाया जा रहा था फोरलेन ब्रिज, इतने हजार करोड़ थी कीमत

Bihar News: बिहार में गंगा नदी पर बना पुल अचानक ढह गया। तीन साल में तीसरी बार यह पुल गिरा है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

author-image
aman sharma
Bihar News

Bihar bridge built on Ganga river in Bihar suddenly collapsed bridge collapsed third time in three years Hindi News

Bihar News: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है। बीते दिन शुक्रवार को भी गंगा नदी (Bihar News) पर बन रहा एक पुल अचानक ढह गया। यह पुल बिहार के भागलपुर जिले से खगड़िया जिले को जोड़ने का कार्य करता है। हालांकि, पुल गिरने का कारण पिलर का बाढ़ में डूबना माना जा रहा है।

Advertisment

https://twitter.com/ians_india/status/1824646718060667203

वहीं, गंगा नदी में बाढ़ के कारण पुल (Bihar News) का निर्माण कार्य को फिलहाल के लिए बंद कर रखा है। पुल हादसे में किसी को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। हैरानी की बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब यह पुल गिरा है, बल्कि बीते तीन वर्षों में यह तीसरी बार है जब यह पुल गिरा है। पुल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पहले भी दो बार गिर चुका है पुल

बिहार के गंगा नदी बना यह पुल इससे पहले भी दो बार ध्वस्त हो चुका है। सबसे पहले यह पुल 30 अप्रैल 2022 को गंगा नदी (Bihar News) में बह गया था। इसके करीब एक साल बाद 4 जून 2023 को पुल का एक हिस्सा नदीं में गिर गया।

तीन साल में तीसरी बार पुल गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने इसपर निष्पक्ष जांच नहीं होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार की कारण ही बिहार में आए दिन पुल गिरने की घटना सामने आती रहती है।

Advertisment
1700 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल

बिहार में बहती गंगा नदी पर बनाए जा रहे इस फोरलेन ब्रिज का निर्माण करीब 1710 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा था। वहीं, इस पुल के निर्माण करने का कार्य एसपी सिंगला एंड कंपनी कर रही है।

हालांकि, तीन साल में तीसरी बार यह पुल गिरने के बाद सवाल उठना तो लाजमी है। अब देखना यह होगा कि इसके बाद बिहार पुलिस और बिहार सरकार इसपर क्या एक्शन लेती है।

ये भी पढ़ें- आज स्वदेश लौटीं विनेश फोगाट: दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के लिए पहुंचे फैंस, साक्षी मलिक-बजरंग पूनिया साथ मौजूद

Advertisment

ये भी पढ़ें- स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां: शहर में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद; 10वीं के छात्र ने बिगड़ा माहौल!

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें