/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nityanandrai.webp)
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय।(फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
- भागलपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री के भांजे की हत्या।
- पारिवारिक विवाद में गोलीबारी, एक की मौत।
- गांव में दहशत का माहौल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा।
Bihar Crime News: बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में उनके एक भांजे की मौत हो गई है, जबकि दूसरा भाई और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हैं।
नवगछिया पुलिस के अनुसार, पानी को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों भाइयों विश्वजीत यादव और जयजीत यादव के बीच तनाव बढ़ गया। इसी दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। गोली लगने से विश्वजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत और उनकी मां हिना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना के बाद जयजीत और उनकी मां हिना देवी को भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भाजपा एमएलसी डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1902615234235527302
मृतक और घायल केंद्रीय मंत्री के भांजे
मृतक विश्वजीत और घायल जयजीत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे हैं। दोनों नवगछिया के जगतपुर गांव में एक ही मकान में साथ रहते थे और खेतीबाड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे।
भागलपुर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया यह दिख रहा है कि दोनों के बीच नल को लेकर विवाद हुआ, जिसमें बात बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे को गोली मारी। घटना स्थल से एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है।"
जगतपुर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि हम बाहर थे। हम लोगों को घटना की जानकारी दूसरे लोगों से मिली। भाई-भाई में कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद गोलीबारी हुई।
पुलिस ने विश्वजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें-
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें