Advertisment

Latest Updates: बिहार के 17 जिलों में पहले चरण की वोटिंग, भोपाल में 2 हेलमेट जरूरी, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20

Latest Updates 6 November: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग होगी। 17 जिलों में मतदान होगा। मध्यप्रदेश में पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट जरूरी होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 होगा।

author-image
Rahul Garhwal
Bihar Assembly Elections First Phase Voting mp helmet Mandatory India vs Australia 3rd T20 hindi news

Latest Updates 6 November: 6 नवंबर, गुरुवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

बिहार के 17 जिलों में पहले चरण की वोटिंग

bihar chunav

बिहार में आज विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। चुनाव के पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। पहले चरण में NDA और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। चुनाव के पहले चरण में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है, उनमें NDA के 121 उम्मीदवार और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

भोपाल में पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरूरी

two helmet

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 नवंबर से बाइक पर पीछे बैठने वाले लोगों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। 4 साल से बड़े उम्र के बच्चे से लेकर गाड़ी की पीछे वाली सीट पर बैठने वाले लोगों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

सीएम मोहन का बिहार दौरा

mohan yadav cm mp

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 6 नवम्बर को बिहार दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव दरभंगा मधुबनी और गया जी जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां NDA समर्थित प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा मधुबनी और गयाजी जिले की विभिन्न विधानसभाओं के लिए प्रचार किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11:05 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 4:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Advertisment

छत्तीसगढ़ के सीएम साय का ओडिशा दौरा

cm sai bemetra visit

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 नवंबर गुरुवार को ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में BJP प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

बारनवापारा अभयारण्य में बटरफ्लाई मीट

Common Jezebel butterfly

छत्तीसगढ़ के फेमस बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में 6 नवंबर से 8 नवंबर तक तितलियों की प्रजातियों की पहचान के लिए बटरफ्लाई मीट का आयोजन होगा।

सीएम योगी का बिहार दौरा

cm yogi koushal mahotsav

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नवंबर को बगहा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जनसभा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA प्रत्याशी और वर्तमान विधायक राम सिंह के समर्थन में आयोजित की जाएगी।

Advertisment

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20

ind vs aus 4th t20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच करैरा ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। अभी सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। दूसरा ऑस्ट्रेलिया और तीसरा मुकाबला भारत ने जीता था।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Bihar Assembly elections 6 november ko kya hoga Bihar Assembly Elections voting CM Mohan Bihar Visit CM Yogi Bihar Visit First Phase Voting in Bihar Helmet Mandatory in MP India vs Australia 4th T20
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें