Advertisment

Bihar Election 2025: महागठबंधन में तेजस्वी यादव CM चेहरा घोषित, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम उम्मीदवार

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा तय कर दिया है। पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया।

author-image
Shaurya Verma
bihar-assembly-election-2025-mahagathbandhan-tejashwi-yadav-cm-candidate hindi news zxc (1)

bihar-assembly-election-2025-mahagathbandhan-tejashwi-yadav-cm-candidate hindi news zxc (1)

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी मतभेद अब धीरे-धीरे सुलझते नजर आन की उम्मीद है। महागठबंधन की पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। इसमेंआरजेडी के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

Advertisment


अशोक गहलोत ने महागठबंधन की एकजुटता पर जताया भरोसा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में चल रहे मतभेदों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत पटना पहुंचे। उन्होंने कहा, “बिहार में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।” गहलोत ने कहा कि देश बिहार की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एनडीए से लोकतंत्र को खतरा है, साथ ही आलोचना करने वाले नेताओं को जेल में डालने जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने बिहार के हालात पर गंभीर चिंता जताई और गठबंधन की ताकत को चुनाव में निर्णायक बताया।

तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा तय कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी। इस ऐलान के साथ ही महागठबंधन ने बिहार चुनाव में अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है और चुनावी मोर्चे पर एकजुट होकर उतरने की तैयारी पूरी कर ली है।

तेजस्वी ने NDA पर साधा निशाना 

महागठबंधन के सीएम चेहरे के ऐलान के बाद अन्य डिप्टी सीएम के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे। तेजस्वी यादव ने गठबंधन का भरोसा पाकर आभार जताया और कहा, "हमें बिहार बनाने का काम करना है — हम पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ नौजवान शक्ति मजबूती से खड़ी है। उल्लेखनीय है कि नितीश कुमार को महागठबंधन का सीएम चेहरा नहीं घोषित किया गया।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह गठबंधन सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को विकास की नई दिशा देने के लिए एकजुट है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गठबंधन की ताकत और युवा ऊर्जा से राज्य में बदलाव लाया जाएगा।

गठबंधन की रणनीति और उद्देश्य

तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल सत्ता में बैठना नहीं है, बल्कि पुराने ढर्रे की सरकार को चुनौती देकर बिहार को प्रगति के मार्ग पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की युवा ताकत, विशेषकर साउथ बिहार के नौजवान, पूरी तरह सक्रिय हैं और विकास के लिए काम करने को तैयार हैं।

Advertisment
Tejashwi Yadav CM RJD Congress Alliance Grand Alliance Bihar bihar-assembly-election-2025-mahagathbandhan-tejashwi-yadav-cm-candidate hindi news zxc Bihar Elections 2025 Bihar Election seat sharing Bihar Election Press Conference Bihar Congress Bihar Assembly elections
Advertisment
चैनल से जुड़ें