Advertisment

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, शाम 4 चुनाव आयोग की PC

Bihar Election 2025 Dates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा। संभावना है कि इस बार दो चरणों में वोटिंग हो सकती है।

author-image
anjali pandey
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, शाम 4  चुनाव आयोग की PC

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करेगा। जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा, राज्य में आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी।

Advertisment

निर्वाचन आयोग को 22 नवंबर 2025 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है। राजनीतिक दलों ने आयोग से अनुरोध किया है कि मतदान छठ पर्व के बाद कराया जाए। सूत्रों के मुताबिक, इस बार बिहार में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1975061212829471079

2020 और 2015 में ऐसे हुए थे चुनाव

बिहार में पिछली बार यानी 2020 में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। वोटिंग 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चली थी 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए थे। वहीं, 2015 में पांच चरणों में मतदान हुआ था। मतदान 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चला चला था। 8 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए थे।

CEC ने कहा बिहार में SIR प्रक्रिया रही सफल

चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बिहार में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही है। उन्होंने बताया 24 जून 2025 को SIR शुरू हुआ था और समय पर समाप्त भी हुआ। यह मतदाता सूची में अब तक की सबसे बड़ी पहल रही है। जिन मतदाताओं के नाम, पता या उम्र में बदलाव हुआ है, उन्हें 15 दिनों के भीतर नया वोटर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  नेपाल में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ से भारी तबाही, 52 लोगों की मौत

NDA ने किया साफ नीतीश कुमार ही होंगे चेहरा

इस बार एनडीए (NDA) ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व और चेहरे पर लड़ा जाएगा। शुरू में कुछ असमंजस जरूर था, लेकिन अब बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है।

जेडीयू की ओर से नारा दिया गया है, 2025 से 2030, फिर से नीतीश। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी LJP (राम विलास) और HAM पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी नीतीश को ही NDA का मुख्यमंत्री चेहरा मानने पर सहमति जताई है।

Advertisment

महागठबंधन में अब भी मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं

दूसरी ओर, महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, माले, VIP) में अभी तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय नहीं हो सका है। RJD ने तेजस्वी यादव को अपना CM फेस घोषित किया है, और VIP व माले ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक सहमति नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: MPPSC Exam Rules 2025: 500 से कम आवेदन तो सीधा इंटरव्यू, MPPSC और ESB के नए भर्ती नियम; एक परीक्षा, एक मेरिट लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार चुनाव तारीखें बिहार चुनाव की खबरें Nitish Kumar NDA Mahagathbandhan Bihar Bihar Voting Schedule bihar polls 2025 bihar politics news Bihar Election Dates bihar election commission Bihar Election 2025 Update Bihar Chunav 2025 Bihar Assembly Election 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें