Advertisment

Bihar Assembly ByElection 2022: सुबह नौ बजे तक गोपालगंज में 9.37, मोकामा में 11.57 प्रतिशत मतदान, 6 बजे तक जारी मतदान

author-image
Bansal News
Bihar Assembly ByElection 2022: सुबह नौ बजे तक गोपालगंज में 9.37, मोकामा में 11.57 प्रतिशत मतदान, 6 बजे तक जारी मतदान

पटना। Bihar Assembly ByElection 2022 बिहार विधानसभा की दो सीट के लिए जारी उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक मोकामा सीट पर 11.57 प्रतिशत और गोपालगंज सीट पर 9.37 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक गोपालगंज में 9.37 प्रतिशत और मोकामा में 11.57 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

Advertisment

मतदान केंद्रों में पुलिस चाक-चौबंद

कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद प्रबंध किया गया है तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ प्रयाप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 2.81 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस क्षेत्र में सुचारू मतदान के लिए 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मोकामा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोनम देवी सहित कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें चार पुरूष और दो महिलाएं हैं। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 3.31 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान कराने के लिए 330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

6 नवंबर को जारी होगे नतीजे

गोपालगंज से कुल नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें राजद, भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अलावा ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रत्याशी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो महीने पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकलने के बाद कमजोर हुई भाजपा और प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद के लिए इस उपचुनाव को प्रदेश में सत्ता समीकरण बदलने के बाद के पहले शक्ति परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। दोनों सीटों पर मतदान के नतीजे छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

मोकामा मतदान बिहार विधानसभा बिहार उपचुनाव गोपालगंज मतदान उपचुनाव मतदन Patna News makama by elections gopalganj news gopalganj by elections bihar upchunav Bihar news bihar by election 2022 result date bihar by election 2022 date bihar by election Assembly by-election
Advertisment
चैनल से जुड़ें