/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-387-1.jpg)
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है जहां शो के ओटीटी वर्जन के दूसरे सीजन के आगाज की खबर सामने आ गई है। जी हां जल्द ही आपको बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म का दूसरा सीजन नजर आएगा। इसकी जानकारी खुद होस्ट सलमान खान ने दी है। जिसका वीडिया सामने आ चुका है।
जानिए कैसा है वीडियो
सामने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक्टर सलमान खान ने बात कही है। जिसमें प्रोमो वीडियो में कहा कि, 'क्रिकेट के बाद क्या देखे ये है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ओनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं, बिग बॉस ओटीटी। तो देखता जाए इंडिया। बताया जा रहा है कि, बिग बॉस का दूसरा सीजन जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा । वीडियो सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
[video width="476" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/GB5z17hnYnLtmbGe.mp4"][/video]
पहला सीजन किसने किया होस्ट
आपको बताते चले कि, यहां पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 2021 में वूट पर रिलीज हुआ था। जिसे फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने होस्ट किया था। बताते चले कि, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सलमान के सामने फीका बताया था। दर्शकों द्वारा इसके पिछले सीजन को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक यह शो OTT पर 3 महीने से ज्यादा चलेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें