Advertisment

बिग-बॉस 18 का फिनाले आज: ये हो सकते हैं टॉप 2 कंटेस्टेंट्स, ट्रॉफी के साथ मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

Bigg Boss 18 Grand Finale: मशहूर शो बिग-बॉस 18 का आज (19 जनवरी) ग्रैंड फिनाले है। सलमान खान के शो को आज अपना फाइनल विनर मिलने वाला है। टॉप 6 में विवियन डीसेना, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, चुम दरंग और अविनाश मिश्रा हैं।

author-image
Ujjwal Rai
बिग-बॉस 18 का फिनाले आज: ये हो सकते हैं टॉप 2 कंटेस्टेंट्स, ट्रॉफी के साथ मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

Bigg Boss 18 Grand Finale: मशहूर शो बिग-बॉस 18 का आज (19 जनवरी) ग्रैंड फिनाले है। सलमान खान के शो को आज अपना फाइनल विनर मिलने वाला है। टॉप 6 में विवियन डीसेना, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, चुम दरंग और अविनाश मिश्रा हैं।

Advertisment

शो को आज अपना विनर (Bigg Boss 18 Grand Finale) मिल जाएगा, लेकिन, इससे पहले ही फैंस विनर का अंदाजा लगा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर बहुत ट्रेंड कर रहे हैं। ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि विनर इनमें से ही कोई एक होगा। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रजत दलाला और विवियन टॉप 2 हो सकते हैं।

वोटिंग लाइन आगे चल रहे विवियन ?

सोशल मीडिया पर विवियन डीसेना छाए हुए हैं। उनके सपोर्ट में कई सिलेब्रिटीज उतरे हैं। एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, कट्टर फैम जिता डालो विवियन भाई को। वहीं, कॉमेडियन और बिग-बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी ने विवियन के सपोर्ट में एक वीडिया शेयर किया है, जिसमें वे विवियन के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विवियन ये शो जीतना डिजर्व करते हैं।

https://twitter.com/BiggBoss_Tak/status/1880648065075626255

एक यूजर ने लिखा- रुकना नहीं है भाई लोग, जान लगादो इंशाअल्लाह विवियन भाई विनर होंगे।

Advertisment

Saif Ali Khan Stabbing Case Update: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MP से संदिग्ध को किया गिरफ्तार

https://twitter.com/ImRealRoy/status/1880698387307356619

विवियन फिलहाल सभी कंटेस्टेंट्स को मात देकर लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। विवियन के बाद लिस्ट में रजत दलाल का नाम है यानी रजत दलाल शो के रनर अप बनने के एक मजबूत दावेदार बनकर आ रहे हैं। वहीं, करणवीर मेहरा के फैंस के लिए थोड़ा झटका है, क्योंकि वो पहले दूसरे नंबर पर थे लेकिन अब नए वोटिंग ट्रेंड में वो तीसरे नंबर पर चले गए हैं। करणवीर मेहरा फिलहाल शो के दूसरे रनर अप बन रहे हैं।

publive-image

रजत दलाल के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18 Grand Finale) के लेटेस्ट एपिसोड में रजत दलाल को एल्विश यादव का सपोर्ट देखने को मिला।

Advertisment

इतने बजे होगा ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 18 Grand Finale) एपिसोड आज रात यानी 19 जनवरी को रात 9:30 बजे से कलर्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा, जो कि तीन घंटे का होगा। बिग बॉस 18 के विनर को चमचमाती ट्राफी के साथ ही 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। सलमान खान ने ट्राफी की झलक कुछ दिन पहले ही दिखाई थी।

ये भी पढ़ें...Saif Ali Khan Stabbing Case Update: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MP से संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Rajat Dalal Bigg Boss 18 Grand Finale
Advertisment
चैनल से जुड़ें