/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/vickey.jpg)
Bigg Boss 17 Promo Out: टेलीविजन का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीजन जहां पर कलर्स टेलीविजन पर चल रहा है वहीं पर अब तक के एपिसोड से शो में तहलका मचा है। हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में नील भट्ट (Neil Bhatt) और विक्की जैन की लड़ाई दिखी तो वहीं पर अंकिता की लड़ाई खानजादी के साथ हो गई।
जानिए प्रोमो वीडियो में क्या आया नजर
आपको बताते चलें, हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में धमाका नजर आ रहा है इसमें सबसे पहले सामने आए प्रोमो वीडियो में अंकिता लोखंडे और खानजादी के बीच बहस होती है।फिरोजा खान अंकिता लोखंडे के प्रोफेशन पर कमेंट कर देती हैं, जिस वजह से दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है। इस दौरान अंकिता का खानजादी को काफी कुछ सुना देते हैं।
https://twitter.com/i/status/1715245399059865784
नील को आखिर क्यों आया इतना गुस्सा
यहां पर आगे सामने आए प्रोमो वीडियो में देखने के लिए मिला कि, अंकिता और खानजादी की लड़ाई को खत्म करवाने के लिए विक्की जैन (Vicky Jain) आगे आते हैं। वह अंकिता को पीछे भी लेकर जाते हैं। तभी वहां पर नील भट्ट भी आ जाते हैं, लेकिन विक्की उन्हें साइड कर देते हैं।
विक्की उन्हें हाथ से पीछे रहने के लिए भी बोल देते हैं, जिस वजह से नील भड़क जाते हैं। इस वजह से वह विक्की जैन से लड़ पड़ते हैं। दोनों के बीच बहस इस हद तक बढ़ जाती है कि नील विक्की को मारने के लिए भाग पड़ते हैं, लेकिन ऐश्वर्या शर्मा उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं।
https://twitter.com/i/status/1715241682160005293
प्रोमो वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन
यहां पर सामने आए अब तक के प्रोमो वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आए है। कई प्रोमो वीडियो में अंकिता लोखंडे की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन नील भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अंकिता लोखंडे का नाम लिखकर उसके आगे हार्ट के अलग-अलग शेड्स वाले इमोजी लगाए हैं।
bigg boss 17 promo of 20 october, ankita lokhande fight with khanzaadi, vicky jain fight with neil bhatt, bigg boss 17 latest promo, bigg boss 17 fight, bigg boss 17 ankita lokhande, bigg boss 17 neil bhatt vicky jain
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें