Advertisment

कांग्रेस को बड़ा झटका; TMC ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

कांग्रेस को बड़ा झटका; TMC ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान, Big shock to Congress; TMC announced to fight the election alone

author-image
Bansal News
कांग्रेस को बड़ा झटका; TMC ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Big shock to Congress

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां तृणमूल कांग्रेस TMC ने अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। एक बैठक करने के बाद जैसे ही वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने यह जानकारी दी तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में खलबली मच गई। बता दें कि टीएमसी पार्टी द्वारा अपने नेताओं की एक अहम बैठक शुक्रवार को की गई, जिसके बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति के सारे समीकरण ही बदल गए। सुदीप बंदोपाध्याय ने जनकारी देते हुए बताय है कि हमारी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी दोनों से ही दूरी बनाए रखते हुए अपने रास्ते पर चलेगी। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बना रही है।

Advertisment

TMC announced to fight the election alone

अखिलेश यादव ने कही थी ममता बनर्जी का साथ देने की बात

यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी का साथ देने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं। इस समय हमारा रुख है कि हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखना चाहते हैं। वहीं उन्होने कहा था कि समाजवादी पार्टी हमारे संविधान को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है। अगर हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा सकें, तो भाजपा को पूरे देश में हराया जा सकता है। अब माना जा रहा है कि टीएमसी कांग्रेस से दूरी बनाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ हाथ मिला सकती है।

शिक्षक भर्ती घोटाले पर बोलीं थीं ममता बनर्जी

दो दिन पहले ही ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जनता के सामने अपनी बात रखी थी। उस वक्त उनकी आंखों में आंसू थे। रुंधे गले उन्होंने कहा था कि शिक्षक भर्ती घोटाले में के चलते आत्महत्याएं हो रही हैं। यह बहुत दुखद है। उन्होंने इस संबंध में कोर्ट से विचार किए जाने की अपील भी की थी।

WEST BENGAL Mamata Banerjee Big shock to Congress TMC announced to fight the election alone TMC announcement
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें