Advertisment

Big Breaking News : विधायक के दामाद ने 6 लोगों को कुचला, सभी की दर्दनाक मौत

Big Breaking News : विधायक के दामाद ने 6 लोगों को कुचला, सभी की दर्दनाक मौत big road accident in gujarat son in law of congress mla crushed 6 people vkj

author-image
Bansal News
Big Breaking News : विधायक के दामाद ने 6 लोगों को कुचला, सभी की दर्दनाक मौत

Gujarat Big Breaking News : गुजरात के आणंद में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कार ने ऑटो रिक्शा और बाइक को टक्कर मारकर कुचल दिया। बताया जाता है कि कार चालक गुजरात में एक कांग्रेस विधायक का दामाद है। हिट एंड रन की यह घटना आणंद के सोजित्रा के पास से सामने आई है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि कार की टक्कर से ऑटो में सवार 4 और बाइक पर सवार दो लोगों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। इनमें माता और दो पुत्री समेत एक ही परिवार के 3 की मौत हो गई। दोनों बहनें रक्षाबंधन पर मामा के घर राखी बांधने गई थीं, दोनों बहनों के साथ उनकी मां भी थी। कार चालक सोजित्रा के विधायक पूनम परमार का दामाद था। घटना के बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। वहीं रक्षाबंधन के ही दिन एक और दर्दनाक हादसा यूपी के बांदा जिले में हुआ। यहां यमुना नदी में नाव पलटने से 4 लोगों की जान चली गई जबकि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

बांदा से फतेहपुर जा रही नाव पर क्षमता से ज्यादा करीब 40 लोग सवार थे। इनमें 20 से 25 महिलाएं बताई जा रही हैं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। यमुना में बैलेंस बिगड़ने से यात्रियों से भरी नाव पलट गई, जिसमें करीब 2 दर्जन लोगों के डूबने की खबर है। राहत और बचाव के काम के साथ ही यमुना में गोताखोर भी उतारे गए। बोट पर कितने लोग सवार थे इसकी जांच की जा रही है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें