Advertisment

Education Department : शिक्षक पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों का नियुक्ति के आदेश जारी

Education Department : शिक्षक पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों का नियुक्ति के आदेश जारी dpi,education news,Govt Job,job news,madhya pradesh,MP news,MP teacher eligibility test,MP teacher eligibility test 2018,MP TET,mptet,teacher eligibility test,teacher job,tet exam

author-image
Abhishek Tripathi
Education Department : शिक्षक पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों का नियुक्ति के आदेश जारी

भोपाल। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2018 में किया गया था। जिसमें अक्टूबर 2021 में चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई थी। जिसके बाद से शिक्षक नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे थे। अब इस सभी परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

Advertisment

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट तक बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रतीक्षा सूची से प्रवर्गवार उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए पात्र 853 अभ्यर्थियों और माध्यमिक शिक्षकों के लिए 923 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

https://twitter.com/Indersinghsjp/status/1504063414452195328

पीईबी ने शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा का आयोजन 2018 में किया था। जिसमें चयनित शिक्षकों की सूची 2021 में जारी की गई थी। जिसके बाद से अब तक इनमें नियुक्ति का इतंजार किया जा रहा था। जिसका इंतजार अब हो गया है। यह खबर इसमें चयनित शिक्षकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें