Advertisment

CG NEWS: होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई गई रैंक वाइज सैलरी

छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने होमगार्ड जवानों के रैंक...

author-image
Bansal News
CG NEWS: होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई गई रैंक वाइज सैलरी

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने होमगार्ड जवानों के रैंक वाइज मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। अब इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, जवानों की सैलरी में 6 हजार 300 रूपए से लेकर अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह तक बढ़ोतरी की गई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें... MP के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नेपाल के प्रधानमंत्री ने क्यों दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के मुताबिक, होमगार्ड विभाग में सेवा दे रहे सैनिकों को जहां पहले 13 हजार 200 रूपए प्रति माह सैलरी के रूप में मिलती थी, वहीं अब 6 हजार 300 रूपए की बढ़ोतरी के साथ 19 हजार 665 रूपए दिए जाएंगे। इसके अलावा लान्स नायक के मानदेय को 13 हजार 500 की बजाय अब 19 हजार 630 रूपए दिए जाएंगे।

इसके अलावा नायक को अब 13 हजार 500 की बजाय 19 हजार 830 रूपए, जबकि हवलदार के मानदेय को 13 हजार 650 रूपये में 6 हजार 345 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 19 हजार 995 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके अलावा होमगार्ड विभाग में सेवा दे रहे अन्य पद के जवानों का भी मानदेय बढ़ाया गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

Advertisment

[caption id="attachment_223814" align="alignnone" width="889"]CG NEWS होमगार्ड जवानों के रैंक वाइज मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी[/caption]

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश की 2023-24 बजट में होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें...  Biggest Train Accident of India: भारत की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना, पलक झपकते 800 यात्री हो गए गायब

Advertisment
CG news home guard jawans
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें