Advertisment

2021 के आखिरी महीने में बढ़ी Hyundai की बिक्री, इतनी बिकी गाड़ियां

2021 के आखिरी महीने में बड़ी Hyundai की बिक्री, इतनी बिकी गाड़ियां Big Hyundai sales in the last month of 2021, so many vehicles sold

author-image
Bansal News
2021 के आखिरी महीने में बढ़ी Hyundai की बिक्री, इतनी बिकी गाड़ियां

नई दिल्ली। हुंदै Hyundai मोटर इंडिया को उम्मीद है कि 2022 में भी बिक्री में तेजी का दौर बना रहेगा और सेमीकंडक्टर की उपलब्धता में सुधार जैसे सकारात्मक कारकों से कारोबार को समर्थन मिलेगा। देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन विनिर्माता ने बताया कि 2020 की तुलना में बीते साल उसकी कुल थोक बिक्री में दो अंक की वृद्धि हुई। हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सर्विस) तरुण गर्ग ने बताया, ‘‘हम 2022 में सतर्क आशावाद के साथ प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले वक्त में नकारात्मक बातों के मुकाबले सकारात्मक बातें अधिक हैं और हमें बेहतर साल की उम्मीद है। साथ ही हम नए उत्पाद पेश कर रहे हैं।’’

Advertisment

उन्होंने कहा कि हालांकि ओमीक्रोन की चुनौतियां भी हैं। गर्ग कहा कि सीएनजी ट्रिम्स की बिक्री भी सालाना आधार पर बढ़ती जा रही है। बीते साल कंपनी की कुल बिक्री 21.6 प्रतिशत बढ़कर 6,35,413 इकाई पर पहुंच गई, जो 2020 में 5,22,542 इकाई रही थी। बीते साल घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 19.2 प्रतिशत बढ़कर 5,05,033 इकाई रही, जो 2020 में 4,23,642 इकाई रही थी। इसी तरह 2021 में कंपनी का निर्यात बढ़कर 1,30,380 इकाई पर पहुंच गया, जो 2020 में 98,900 वाहन रहा था। हालांकि, दिसंबर, 2021 में कंपनी की वाहन बिक्री 26.6 प्रतिशत घटकर 48,933 इकाई रह गई, जो दिसंबर, 2020 में 66,750 इकाई रही थी।

venue hyundai india upcoming hyundai cars in india 2022 upcoming hyundai cars in 2022 in india upcoming cars in india 2022 upcoming cars in india india hyundai venue india hyundai venue facelift 2022 hyundai venue hyundai upcoming cars in india 2022 hyundai upcoming cars 2022 hyundai tvc hyundai tucson india hyundai tucson awd india hyundai tucson 2022 india hyundai tucson 2022 hyundai tucson hyundai nexo india hyundai motors india hyundai motor india hyundai invest in india hyundai india kona price hyundai india campaign hyundai india hyundai creta facelift 2022 hyundai creta 2022 hyundai creta 2020 india hyundai cars hyundai aura india hyundai alcazar price in india hyundai alcazar india hyundai alcazar hyundai creta 2022 autocar india 2022 hyundai tucson 2022 hyundai creta 2022 hyundai
Advertisment
चैनल से जुड़ें