Advertisment

महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ा तोहफा ! बढ़ाई महिला प्रोत्साहन राशि

महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ा तोहफा ! बढ़ाई महिला प्रोत्साहन राशि Big gift to women on Women's Day! increased women's incentive amount sm

author-image
Bansal News
महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ा तोहफा ! बढ़ाई महिला प्रोत्साहन राशि

शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि में करीब पांच गुना वृद्धि करने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने सोमवार को कहा कि महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि 21,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए धनराशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है। महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। सुक्खू ने सोमवार को स्वतंत्र पत्रकार देव कन्या ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता संगीता खुराना और डॉ. अन्वेषा नेगी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि महिलाएं समाज का आधारस्तंभ हैं और जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो पूरी दुनिया सशक्त होती है।

himachal cm Himachal CM International Women day mahilaa sashaktikaran"
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें