/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Sex-Racket-up-Ghaziabad-scaled-1.jpg)
Sex Racket : पुलिस ने एक किराए के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों को लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन महिलाएं और 6 पुरूष शामिल है। मामला यूपी के गाजियाबाद का है। गाजियाबाद के साहिबाबाद में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में एक किराए के फ्लैट में देह व्यापर चल रहा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की इलाके के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बीते शुक्रवार की शाम को फ्लैट पर छापा मारा। इस दौरान फ्लैट में 03 महिलाएं और 03 पुरूष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। वही देह व्यापार में शामिल 03 अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। पकड़े गए लोगों की पहचान मोहल्ला भानपाड़ा थाना अतरौली जिला अलीगढ़ के शाहरूख, अरशद व शाहरूख, रामनगर शाहदरा दिल्ली के गगन अरोड़ा, शालीमार गार्डन के सारिक व अंकित के रूप में हुई।
साहिबाबाद पुलिस के अनुसार सारिक और उसकी पत्नी देह व्यापार चला रही थी। देह व्यापार के लिए दोनों ने एक महीने पहले ही 7 हजार रूपये प्रति माह के हिसाब से फ्लैट किराय पर लिया था। छापा मार कार्रवाई के दौरान मौके पर पत्नी को भी हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य महिलाओं को भी हिरासत में लिया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें