Advertisment

chhattisgarh news: चिटफंड कंपनियों को लेकर बड़ा फैसला, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को किया जाएगा कुर्क

राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 केस हैं दर्ज है। अब सरकार के आदेश के बाद कंपनियों की जानकारी दूसरों राज्यों से भी निकाली जा रही है।

author-image
Agnesh Parashar
chhattisgarh news: चिटफंड कंपनियों को लेकर बड़ा फैसला, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को किया जाएगा कुर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैअब सरकार चिटफंड कंपनियों की संपत्ति की कुर्की करने जा रही है। इस संबंध में लोकल कोर्ट की इजाजत मिलने के बाद कंपनियों की संपत्ति को नीलाम किया जाएगा।

Advertisment

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 केस हैं दर्ज

बता दें कि पूरे राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 केस हैं दर्ज है। अब सरकार के आदेश के बाद कंपनियों की जानकारी दूसरों राज्यों से भी निकाली जा रही है।

भरोसे के सम्मेलन पर सियासी संग्राम

रायपुर। जांजगीर-चांपा में 13 अगस्त को कांग्रेस 'भरोसे का सम्मेलन' आयोजित करने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। भरोसे का सम्मेलन’ पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस भरोसा खो चुकी है।

डॉ. चरणदास महंत ने ट्वीट कर दी जानकारी

"भरोसे का सम्मेलन" 13 अगस्त 2023 पुलिस लाइन जांजगीर तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया।#भरोसेकासम्मेलन में आईसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मान, Mallikarjun Kharge जी, प्रदेश के मान, मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel जी सहित अनके गणमान्यजन शामिल होंगे।
उक्त कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को व्यवस्था के उचित प्रबंध हेतु निर्देशित किया है।… pic.twitter.com/6Z54lngXiW

Advertisment

— Dr.Charan Das Mahant (@DrCharandas) August 9, 2023

अजय चंद्राकर ने दिया बयान

गांधी परिवार से भरोसा खो चुकी है। अजय चंद्राकर के बयान पर सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि अजय चंद्राकर का दिमाग ज्ञान का अजीर्ण होते रहता है, सरकार के प्रति आज किसानों का भरोसा बढ़ा है। मुख्यमंत्री के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने AICC और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। बता दें कि अरविंद नेताम इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री रहे हैं।

सर्व आदिवासी समाज से लड़ सकते है चुनाव

उन्होंने 1996 में कांग्रेस छोड़ी थी और 1998 में कांग्रेस में वापसी की लेकिन 2012 में नेताम ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान आदिवासी नेता पीएम संगमा का समर्थन किया तो उन्हें फिर से कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Advertisment

हालांकि 2018 में एक बार फिर उनकी कांग्रेस में वापसी हुई और ठीक विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब वो सर्व आदिवासी समाज से चुनाव लड़ सकते हैं।

ये भी पढे़ें:

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Blood Colour In Ocean: क्या समुद्र में खून का रंग दिखाई देता है हरा, जानिए ये रोचक फैक्ट यहां

Advertisment

चल, अचल संपत्ति क्या है? अगर नहीं है जानकरी तो, यहां जानिए दोनों में अंतर

Aaj ka Panchang: आज का पंचांग के साथ करें दिन की शुरूआत, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

World Lion Day 2023: जंगल के राजा शेर और पर्यावरण को समर्पित दिवस से जुड़ी हर जानकारी

Advertisment

raipur news chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर न्यूज़ congress chhattisgarh कांग्रेस छत्तीसगढ़ chit fund companies milkaarjan kharge चिटफंड कंपनियों मिल्लकाअर्जन खड़गे
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें