Advertisment

मुंबई टोल टैक्स फ्री: चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आज रात से फ्री होंगे मुंबई से जुड़े 5 टोल

आज रात से फ्री होंगे मुंबई से जुड़े ये 5 टोल प्लाजा, चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

author-image
Bansal news
मुंबई टोल टैक्स फ्री: चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आज रात से फ्री होंगे मुंबई से जुड़े 5 टोल

मुंबई टोल टैक्स फ्री: महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए पूर्ण टोल माफी की घोषणा की है।

Advertisment

यह फैसला आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा.इस घोषणा के बाद पांचों टोल बूथों पर छोटे वाहनों को कोई टोल नहीं देना होगा.

ये 5 टोल बूथ हुए फ्री:

1) दहिसर (Dahisar)
2) आनंद नगर टोल (Anand Nagar Toll)
3) वैशाली (Vaishali)
4) मुलुंड (Mulund)
5) ऐरोली क्रीक ब्रिज (Airoli Creek Bridge)

महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने कहा- मुंबई में प्रवेश के समय, दहिसर टोल (Dahisar Toll), आनंद नगर टोल (Anand Nagar Toll), वैशाली (Vaishali Toll), ऐरोली (Airoli Creek Bridge Toll) और मुलुंड (Mulund Toll) सहित 5 टोल प्लाजा थे। इन टोलों पर 45 रुपये और 75 रुपये का शुल्क लिया जाता था, जो साल 2026 तक के लिए लागू किया गया था। आने-जाने वाले वाहनों की संखया लगभग 3.5 लाख थी, जिनमें से 2.80 लाख हल्के वाहन थे और 70 हजार भारी वाहन थे। महाराष्ट्र सरकार ने आज रात से हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का निर्णय लिया है।

Advertisment

टोल को फ्री करने की मांग

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने मुंबई में 55 फ्लाईओवर का निर्माण किया। इन पुलों की लागत वसूलने के लिए सबसे पहले मुंबई के प्रवेश द्वारों पर टोल बूथ बनाए गए थे। जैसे ही पुल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचा, वर्ष 1999 में टोल बूथों के निर्माण के लिए एक निविदा जारी की गई। वर्ष 2002 में सभी पांच टोल बूथ चालू हो गए।
हाल ही में यूबीटी सेना और पूर्व राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी मुंबई में टोल माफी की मांग की थी. इससे पहले भी महाराष्ट्र में, मुख्य रूप से मुंबई में, मनसे और कई कार्यकर्ता टोल माफी के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

toll tax maharashtra government Toll plaza eknath shinde maharashtra election shinde government
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें