Advertisment

Today History: आज अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए बड़ा दिन, चंद्रयान-2 का हुआ था प्रक्षेपण

नई दिल्ली। जुलाई का महीना भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 14 जुलाई 2023 को छोड़ा गया भारत का चंद्रयान-3 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है।

author-image
Bansal news
Today History: आज अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए बड़ा दिन, चंद्रयान-2 का हुआ था प्रक्षेपण

नई दिल्ली। जुलाई का महीना भारत के चंद्रयान अभियान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 14 जुलाई 2023 को छोड़ा गया भारत का चंद्रयान-3 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। अंतरिक्ष की गहराइयों और चांद तारों की चाल पर

Advertisment

नजर रखने वाले लोग पल-पल इसके सफर पर नजर रख रहे हैं। पूरा देश इसकी सफलता की कामना कर रहा है।

ऐसे में यह जान लेना दिलचस्प होगा कि चार बरस पहले जुलाई में ही चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से रवाना किया गया था। इसे ‘बाहुबली’ नाम

के सबसे ताकतवर और विशाल राकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए 22 जुलाई 2019 को प्रक्षेपित किया गया। इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया।

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

  • 1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।
  • 1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
  • 1981 : भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।
  • 1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
  • 1999 : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
  • 2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2001 : समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2003 : इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
  • 2012 प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2019: श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।

ये भी पढ़ें:

Ayodhya News: अयोध्या में मस्जिद की मीनार से जुड़ी याचिका पर 24 जुलाई को होगी सुनवाई, पढ़ें विस्तार से

Advertisment

Weather Update: दुर्ग में 6 स्कूली बच्चों का एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू, भारी बारिश का अलर्ट जारी

CBSE News: अब सभी भारतीय भाषाओं में होगी सीबीएसई की पढ़ाई, बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर

Mala Rules: माला पहनने के धार्मिक और ज्योतिषीय नियम, इनके पहनने मात्र से मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

Advertisment

Rozgar Mela 2023: देशभर में 44 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, 70 हजार से ज्यादा लोगों को पीएम मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

History of today Chandrayaan-2 launch History of 22 July
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें