Advertisment

ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव: 300 साल बाद ग्रहों पर केतू की तिरछी नजर, ये ग्रह होगा अस्त

ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव: 300 साल बाद ग्रहों पर केतू की तिरछी नजर, ये ग्रह होगा अस्त Big change in the movement of planets: Ketu's eye on planets after 300 years, this planet will set

author-image
Preeti Dwivedi
ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव: 300 साल बाद ग्रहों पर केतू की तिरछी नजर, ये ग्रह होगा अस्त

June Gochar Shubh Yog:  सभी ग्रहों की बदलती चाल जातकों पर असर डालती है। अगर आप भी इस सप्ताह यानी 3 से 9 जून 2024 के बीच होने वाले ग्रह गोचर (Grah Gochar 2024)  के बारे में जानना चाहते हैं कि इस सप्ताह कौन-कौन से ग्रह राशि बदलेंगे।

Advertisment

तो चलिए हम जानते हैं। साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से खास योग बनने वाले हैं। सा​थ ही इस सप्ताह कब बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग  (Sarvarth Sidhhi Yog 2024)  और कब आएगा पुष्य नक्षत्र (June Pukshya Nakshta 2024)। जानते हैं पंडित अनिल पांडे से।

1.चंद्रमा गोचर

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। 4 जून को 3:44 रात से वृष राशि का हो जाएगा। 7 जून को 8:22 दिन से चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 9 जून को 3:12 दिन से चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा।

2. सूर्य गोचर

इस पूरे सप्ताह सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र वृष राशि में रहेंगे।

3. मंगल गोचर

मंगल पूरे सप्ताह मेष राशि में रहेगा।

4. शनि गोचर

इसी प्रकार शनि पूरे सप्ताह कुंभ राशि में रहेगा।

5. राहु गोचर 

राहु वक्री चलकर पूरे सप्ताह मीन राशि में गोचर करेगा।

6. 300 साल बाद वृष राशि में पंचग्रही योग

इसी सप्ताह करीब 300 वर्ष के बाद वृष राशि में पांच ग्रही योग बन रहा है जिस पर केतु की दृष्टि भी है। इस प्रकार यह 6 ग्रहों का योग बन गया है। पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार 5 जून को प्रातः काल 4:14 से 7 जून के प्रातः काल 7:55 तक सूर्य, शुक्र, बुध, गुरु और चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे। जिस पर केतु की दृष्टि रहेगी। अर्थात सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और चंद्रमा वृष राशि में हों और केतु ग्रह कन्या राशि इन सभी ग्रहों को देख रहा हो इस प्रकार का योग पिछले 300 वर्षों में कभी नहीं पड़ा है। एक अनुमान के अनुसार यह समय 500 वर्षों तक जा सकता है।

Advertisment

7. शुक्र अस्त

इस सप्ताह शुक्र के अस्त होने के कारण विवाह के मुहूर्त नहीं है। विवाह के अलावा इस सप्ताह नामकरण और व्यापार के मुहूर्त भी नहीं है। 7 जून को अन्नप्राशन का मुहूर्त है।

सप्ताह के व्रत त्योहार

1. 6 जून को वट सावित्री अमावस्या है।

2. 9 जून को मध्य प्रदेश के शहीद बिरसा मुंडा का शहीदी दिवस है।

3. 9 जून को ही महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल की जयंती भी है।

सप्ताह के विशेष योग

1. इस दिन बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

2. इस सप्ताह 4 जून को रात 9:58 बजे से 5 जून के रात अंत तक तथा 9 जून को 9:24 रात से 10 के 10:42 रात तक सर्वार्थ सिद्ध योग है।

3. 9 जून को पुष्य नक्षत्र:

4. 9 जून को 9:24 रात से 10 जून के 10:42 रात तक पुष्य नक्षत्र है।

यह भी पढ़ें: Horoscope 3-9 June 2024: 5-6 जून को इनके पास आएगा धन, किसे करना होगा आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें