Advertisment

New BJP President: बीजेपी में बड़ा बदलाव, नड्डा ने दो राज्यों में बदले अध्यक्ष

New BJP President: बीजेपी में बड़ा बदलाव, नड्डा ने दो राज्यों में बदले अध्यक्ष , Big change in New BJP President Nadda changed president in two states

author-image
Shreya Bhatia
New BJP President: बीजेपी में बड़ा बदलाव, नड्डा ने दो राज्यों में बदले अध्यक्ष

नई दिल्ली। (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा सीट से विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया जबकि मणिपुर में वरिष्ठ नेता शारदा देवी को प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दोनों नेताओं की नियुक्ति को हरी झंडी दी।

Advertisment

कलिता, रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। भाजपा ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था। दास को हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है।वहीं, मणिपुर में अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गई शारदा देवी इससे पहले प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और प्रशिक्षण विभाग की मुखिया थीं।वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह की जगह लेंगी। सिंह का इसी साल 13 मई को कोविड-19 संबंधी परेशानियों के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था।

Advertisment

भावेश कलिता भाजपा मुख्यालय भाजपा जेपी नड्डा असम State President Sharda Devi ranjit kumar das Politics News new assam bjp president National News national politics hindi news National Hindi News national Manipur Latest India News Updates kamal haasan party Kamal Haasan jp-nadda india news in hindi BJP President JP Nadda BJP headquarters bjp Bhabesh Kalita Assam BJP state president Assam BJP president assam bjp Assam Amit Shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें