Advertisment

Delhi Zoo: दिल्ली चिड़ियाघर में चोरी का बड़ा मामला, चंदन के 11 पेड़ उड़ा ले गए चोर

Delhi Zoo: दिल्ली चिड़ियाघर में चोरी का बड़ा मामला, चंदन के 11 पेड़ उड़ा ले गए चोर Delhi Zoo: Big case of theft in Delhi Zoo, thieves took away 11 sandalwood trees

author-image
Bansal News
Delhi Zoo: दिल्ली चिड़ियाघर में चोरी का बड़ा मामला, चंदन के 11 पेड़ उड़ा ले गए चोर

Delhi Zoo: दिल्ली के चिड़ियाघर में सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी सेंध की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, चिड़ियाघर परिसर में कम से कम 11 पूरी तरह से विकसित चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

चिड़ियाघर के एक अधिकारी के अनुसार, बीट सुपरवाइजर रोजमर्रा की जांच के लिए निकले थे। उन्होंने डायरेक्टर के घर के सामने लगा चंदन का पेड़ कटा हुआ देखा था। उसकी 2 छोटी टहनियां ही बची पड़ी थी। सुपरवाइजर ने चिड़ियाघर प्रशासन को जानकारी दी। अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा कि चंदन के कटे पेड़ की लगभग सारी लकड़ियां गायब थीं। केवल 2 छोटी टहनियां ही वहां थी। यह भी पता चला कि करीब 20 मीटर दूर भी 8 से अधिक पेड़ों को काटकर वहां से गायब कर दिया गया है।

publive-image

जानकार के मुताबिक, पेड़ों की कटाई से साफ है कि उसे कुल्हाड़ी से नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक मशीन से काटा गया है। साथ में यह भी पता चला है कि काटी गई लकड़ी को ले जाने के लिए टेंपो या ट्रक का इस्तेमाल किया गया है। अभी मौटे तौर पर लगता है कि सभी पेड़े एक ही साथ नहीं काटे गए हैं। उन्हें अलग-अलग दिन काटा गया है।

चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन का बयान देने से इनकार 

परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी खामी का संकेत देता है। वहीं चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। बता दें कि यह घटना उस घटना के करीब महीने बाद आई है जब जंगली कुत्ते चिड़ियाघर परिसर में दाखिल हो गए थे और दो लुप्तप्राय हिरणों सहित तीन हिरणों को मार डाला था। बता दें कि पेड़ करीब 30-35 साल पहले लगाए गए थे। अब उनमें से चार से पांच ही बचे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

Advertisment
दिल्ली चिड़ियाघर चिड़ियाघर से चोरी जंगल न्यूज
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें