कांग्रेस को झटका, पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक बीजेपी में शामिल!

देशभर में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी के चलते पार्टी की हालत बेहद खबरा होती जा रही है। पार्टी में नेताओं के इस्तीफें का दौरा जारी है। इसी बीच गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोवा में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिगंबर कामत बीजेपी में शामिल हो सकत है। दिगंबर कामत ने ही साल 2000 की शुरुआत में गोवा में मनोहर पर्रिकर की सरकार को उखाड़ फेंका था और राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने थे। दिगंबर कामत फिलहाल राज्य में कांग्रेस के विधायक हैं। दिगंबर कामत, कांग्रेस और भाजपा दोनों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। कामत को गोवा का कुशल राजनीतिज्ञ माना जाता है। वैसे दिंगबर कामत पेशे से बिजनेसमैन और रियल एस्टेट डेवलपर हैं।
कामत का राजैतिक करियर
दिगंबर कामत ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। 1994 में जब कांग्रेस ने दिगंबर कामत को चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया , तो वह पार्टी की सदस्यता त्याग बीजेपी से जुड़ गए। 2005 में दिगंबर कामत कांग्रेस में शामिल हो गए और सर्वसम्मति से विधानसभा के नेता चुने गए। 2007 के विधासभा चुनाव में जब कांग्रेस को जीत हासिल हुई, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप राणे और राज्य के कांग्रेस मुखिया रवि नाइक के बीच हुए समझौते के बाद दिगंबर कामत को मुख्यमंत्री बनाया गया था। वहीं साल 2019 में जब भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रही तो दिगंबर कामत गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता बने.
0 Comments