Advertisment

VVIP Chopper Scam: आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, अदालत ने की जमानत याचिका खारिज

VVIP Chopper Scam: आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, अदालत ने की जमानत याचिका खारिज , Big blow to accused Christian Michel court rejects bail plea in VVIP Chopper Scam

author-image
Shreya Bhatia
VVIP Chopper Scam: आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, अदालत ने की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली। (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई द्वारा कथित अगस्तावेस्टलैंड घोटाले के सिलसिले में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में कथित बिचौलिये क्रिस्चियन माइकल की जमानत अर्जियों को शुक्रवार को खारिज कर दिया। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने ब्रिटिश नागरिक को राहत देने से इनकार कर दिया जिसे 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था। अदालत ने कहा कि यह स्थिति जमानत देने के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। दोनों मामलों में दायर अपनी जमानत अर्जियों में आरोपी ने कहा था कि जांच-पड़ताल के लिए उसकी जरूरत नहीं है और वह जांच में सहयोग को तैयार है।

Advertisment

आवेदन में कहा गया कि आरोपी ने कभी कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश नहीं की और उसे आगे हिरासत में रखने से कुछ हासिल नहीं होगा। अर्जियों में कहा गया कि माइकल ने गवाहों को प्रभावित करने, दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने या किसी अन्य तरीके से न्यायिक प्रक्रिया में अड़चन डालने की कोई कोशिश नहीं की। मामला अगस्तावेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से संबंधित 3,600 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ा है।

World VVIP chopper scam news VVIP chopper scam in uk VVIP chopper scam United Kingdom united-kingdom world hindi news United Kingdom News Latest India News Updates International News india news in hindi ED Delhi Rouse Avenue Court Christian Michels bail application rejected Christian Michel updates Christian Michel news Christian Michel health news christian michel cbi Augusta Westland Agustawestland scam agustawestland case Agusta Westland Scam Agusta Westland deal
Advertisment
चैनल से जुड़ें