Advertisment

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान की बड़ी परेशानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे जमां और सलमान आगा

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान की बड़ी परेशानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे जमां और सलमान आगा, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज पर.

author-image
Shyam Nandan
ICC World Cup 2023: पाकिस्तान की बड़ी परेशानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे जमां और सलमान आगा

बेंगलुरु। ICC World Cup 2023: पाकिस्तान के चोटिल सलामी बल्लेबाज फखर जमां और अस्वस्थ ऑलराउंडर सलमान अली आगा शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Advertisment

जमां घुटने की चोट से उबर रहे हैं जबकि सलमान बुखार से पीड़ित हैं।

चल रहा है ईलाज

पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर ने गुरुवार को एक बयान में कहा,‘‘फखर जमां का घुटने की चोट के लिए इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि वह अगले सप्ताह चयन के लिए उपलब्ध रहेगा।’’

बयान में कहा गया है,‘‘सलमान अली आगा को बुधवार को अभ्यास सत्र के बाद बुखार हो गया था और वह उससे उबर रहे हैं। टीम के अन्य खिलाड़ी खेलने के लिए फिट हैं।’’

जमां की जगह खेलेंगे अब्दुल्ला शफीक

जमां अभी तक केवल एक मैच खेल पाए हैं। हैदराबाद में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए पाकिस्तान के शुरुआती मैच में उन्होंने 12 रन बनाए थे।

Advertisment

इसके बाद उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक को टीम में लिया गया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 113 और भारत के खिलाफ 20 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:

>> Chanakya Niti: संकट में याद रखें चाणक्य की ये बातें, हर समय मिलेगी सफलता

>> Three of Us: आशा, सुकून और प्रेम की कहानी है “थ्री ऑफ अस”, नवंबर में होगी रिलीज, जारी हुआ पहला पोस्टर

Advertisment

>> How To Download Adhaar Card: साथ में नहीं है आधार कार्ड और पड़ गई है जरूरत, तो ऐसे मोबाईल से डाउनलोड करें आधार

>> CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ BJP के स्‍टार प्रचारक, पार्टी ने जारी की सूची

>> Navratri Festival 2023: मुंगेली में नवरात्रि की धूम, गरबा आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंच रहे युवक-युवतियां

Advertisment

icc world cup 2023, problem of pakistan, zaman and salman, zaman and salman injured, icc world cup 2023 news, icc world cup 2023 news in hindi, aus vs pakistan, पाकिस्तान की परेशानी, जमां और सलमान आगा, आईसीसी विश्व कप 2023, आईसीसी विश्व कप 2023 समाचार हिंदी में

पाकिस्तान की परेशानी जमां और सलमान आगा आईसीसी विश्व कप 2023 zaman and salman injured zaman and salman problem of pakistan icc world cup 2023 news in hindi icc world cup 2023 news icc world cup 2023 aus vs pakistan
Advertisment
चैनल से जुड़ें