Advertisment

Ujjwala Yojana: मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हा, सरकार ने किया ऐलान, जानें किसे मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने के मंजूरी दे दी।

author-image
Bansal news
LPG Gas Cylinder Price: एलपीजी गैस की कीमतों में हुआ बदलाव, अब सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने के लिए सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को 1,650 करोड़ रुपये जारी करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।

Advertisment

नए रसोई गैस कनेक्शन देने पर जताई सहमति

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी। ठाकुर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन देने पर सहमति जताई।

इतने करोड़ रुपये खर्च उठाएगीसरकार

इसके साथ ही इस योजना के तहत लाभान्वित होने वाली कुल महिलाओं की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी। इसपर कुल 1,650 करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसका बोझ केंद्र सरकार उठाएगी। यह राशि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला य़ोजना की शुरुआत मई, 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Sanatan Dharm Row: यूपी-बिहार के बाद उदयनिधि के खिलाफ मुंबई में भी मामला दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Religious Places In India:  भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थान, यहां जाने से आपको मिलेगी शांति और दूर होंगी परेशानियां

Dimple Yadav: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Advertisment

‘PTI’ के दिग्गज पत्रकार वाल्टर अल्फ्रेड का निधन, भारत की आजादी सहित कई महत्पूर्ण घटनाओं को किया था कवर

Cauvery Water Dispute: CWRC ने की तमिलनाडु को पानी देने की सिफारिश, कर्नाटक के CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग 

Ujjwala Scheme Pradhan Mantri Ujjwala Yojana pmuy LPG Subsidy LPG gas cylinder Price lpg gas cylinder lpg gas Central government
Advertisment
चैनल से जुड़ें