Advertisment

Hockey India Cash Prize: ओडिशा सरकार की बड़ी घोषणा, स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों और स्टाफ को पांच पांच लाख रूपये देगी सरकार

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

author-image
Bansal news
Hockey India Cash Prize: ओडिशा सरकार की बड़ी घोषणा, स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों और स्टाफ को पांच पांच लाख रूपये देगी सरकार

भुवनेश्वर।  एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य को पांच पांच लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

Advertisment

पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली टीम को उनके इस प्रदर्शन के सम्मान में यह पुरस्कार दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिये खिलाड़ियों से बात भी की।

उन्होंने कहा,‘‘ भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई। उनके समर्पण और अथक परिश्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हॉकी वाकई भारत का खेल है। ओडिशा में हमारे दिलों में हॉकी की खास जगह है और यह ऐतिहासिक दिन हमारी स्मृतियों में हमेशा रहेगा। पेरिस ओलंपिक के लिये टीम को शुभकामना।’’ ओडिशा 2018 से भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक है।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: इन राज्यों में ठंड कंपाने को तैयार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

Kuttu Ka Dosa: नवरात्रि व्रत में खाएं कुट्टू के आटे का क्रिस्पी डोसा, इस तरीके से करें तैयार

Rajasthan News: राजस्थान में 3 नए जिलों की घोषणा, अब होंगे 53 जिले

High Court: राजस्व रिकार्ड से हटेगा नोएडा अथॉरिटी का नाम, किसानों का होगा दर्ज

Newsclick Case: न्यूजक्लिक के पूर्व कर्मचारी के केरल स्थित आवास पर छापा, दिल्ली पुलिस ने फोन और लैपटॉप किए जब्त

Advertisment
men's hockey team Indian men’s hockey team Indian Hockey Team Hockey India Cash Prize Hockey India asian games 2023 Asian Games
Advertisment
चैनल से जुड़ें