Advertisment

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की बेटी को मिली बड़ी उपलब्धि, श्रीलंका में मिसेज इंडिया चुनी गई चेतना तिवारी

वे श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में 13 से 19 जुलाई को मिसेज यूनिवर्स स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की बेटी को मिली बड़ी उपलब्धि, श्रीलंका में मिसेज इंडिया चुनी गई चेतना तिवारी

जांजगीर चांपा। देश भर के 75 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए चांपा की 29 वर्षीया चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया का खिताब जीत लिया है। चेतना ने  श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में 13 से 19 जुलाई को हुई मिसेज यूनिवर्स स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Advertisment

चांपा नगर के राजेश कुमार तिवारी अनिता तिवारी की पुत्रवधू व निलेश तिवारी की धर्मपत्नी है। चेतना जोशी तिवारी निवासी राधा-कृष्ण मंदिर चांपा ने मिसेज इंडिया का ताज जीतकर चांपा नगर का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन किया है।

चेतना 75 हराकर खिताब अपने नाम  किया

चेतना ने इस प्रतिस्पर्धा में देशभर से आये 75 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है। इस खिताब को हासिल करने में चेतना को काफी मेहनत करनी पड़ी है। वे बताती है कि धैर्य और लगन के चलते आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। चेतना मूलतः इंदौर में पली-बढ़ी है। वहीं चेतना की शादी चांपा में जोशी तिवारी से हुई थी।

श्रीलंका में हुआ था इवेंट

बता दें कि श्रीलंका में इस इवेंट की शुरुआत 13 जुलाई को हुई थी। इसमें शुरुआती कुछ राउंड के बाद 19 जुलाई को फिनाले हुआ। कुल 75 सुंदरियों ने इस इवेंट में अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन ग्रैंड फिनाले में मिसेड इंडिया का ताज चेतना तिवारी जोशी के सिर पर सजा चेतना ने लहंगा, तो कभी साड़ी पहने हुए काफी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Advertisment

चेतना की संघर्ष भरी रही यात्रा

चेतना एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं और आराध्यम योग स्टूडियो की संस्थापक हैं, आर्ट ऑफ लिविंग की हैप्पीनेस कोर्स की फैकल्टी भी हैं, चेतना बाल शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता और एंटरप्रिन्यौर भी हैं।

साथ ही वह रेनिसा यूनिवर्सिटी में योग स्कूल की एचओडी भी है। एक ट्रेडिशनल पारिवारिक पृष्ठभूमि वाली चेतना ने समाज में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत लंबे समय तक संघर्ष किया है। संघर्ष करके आगे बढ़ने वाले ही इतिहास बनाते हैं। चेतना के संघर्ष ने महिलाओं को प्रेरित किया है।

ये भी पढ़ें:

Alia Bhatt Daughter: ‘मैं अपनी बेटी को देखती हूं……आलिया ने बेटी राहा को लेकर कही ये दिलचस्प बात

Advertisment

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह का रायपुर दौरा आज, बीजेपी कार्यालय में होगी बड़ी बैठक

Aaj ka Panchang: आज सुबह इतने बजे से शुरू हो रहा है राहुकाल, कब उतरेंगा जानें

Aaj ka Rashifal: धन-दौलत, सफलता और प्रेम से आज भर जाएगी इन राशि के जातकों की झोली, जानें अपना राशिफल

Advertisment

Army Canteen: आर्मी कैंटीन में क्या सच में बाइक और कार मिलती है, कितना सस्ता मिलता है समान, जानिए

छत्तीसगढ़ न्यूज जांजगीर चांपा न्यूज चेतना तिवारी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें