Advertisment

Bhu Adhikar Yojna in MP: हर गरीब को रहने के लिए जमीन का अधिकार, तैयार की जा रही हैं मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना

author-image
Bansal News
Bhu Adhikar Yojna in MP: हर गरीब को रहने के लिए जमीन का अधिकार, तैयार की जा रही हैं मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय Bhu Adhikar Yojna in MP की जयंती पर जल्द ही मुख्यमंत्री भू अधिकार (पट्टा) योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब को रहने के लिए जमीन का अधिकार है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए यह योजना क्रियान्वित होगी। योजना के अंतर्गत जिन लोगों के पास रहने के लिए जगह नहीं है, उन्हें रहने के लिए भू-खंड उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisment

बिल्डिंग बनाकर रहने की व्यवस्था की जाएगी
शहरों में जहां भूमि उपलब्ध नहीं होगी वहां मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाकर रहने की व्यवस्था की जाएगी। माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर भी गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। यह दरिद्र नारायण की सेवा है। हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर जनता के कल्याण के काम निरंतर करते रहेंगे।

माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री चौहान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

देश निर्माण का विचार दिया
जो गरीब है, सबसे पीछे और सबसे नीचे है वह दरिद्र ही अपना भगवान है,मुख्यमंत्री चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन कर कहा कि पंडित जी अपने नाम दीनदयाल के अनुरूप दीनों के प्रति विशेष संवेदनशील थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी संस्कृति, संस्कारों, परंपराओं, जीवन मूल्यों के आधार पर देश निर्माण का विचार दिया।

Advertisment

मूलभूत एकता के भाव पर आधारित
पंडित दीनदयाल का एकात्म मानववाद का दर्शन मूलभूत एकता के भाव पर आधारित है। हमें सब के लिए काम करना है। जो गरीब है, सबसे पीछे और सबसे नीचे है वह दरिद्र ही अपना भगवान है। उसकी सेवा ही भगवान की सेवा है।

संचालित हो रही हैं अनेक योजनाएं

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की इस भावना और विचार को क्रियान्वित करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नि-शुल्क टीका लगवाने, सबको शिक्षा, सबके इलाज की व्यवस्था, अन्न वितरण जैसी गरीब कल्याण की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

योजनाएं संचालित की जा रही
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, संबल योजना, बच्चों की नि-शुल्क पढ़ाई, बेटा-बेटी के जन्म के पहले और बाद में गरीब बहनों के लिए पैसे की व्यवस्था, कन्यादान, लाडली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Advertisment
hindi news bhopal news in hindi madhya pradesh mp news in hindi bhopal मध्य प्रदेश समाचार madhya pradesh news bhopal latest news bhopal samachar nai dunia भोपाल समाचार top news Bhu Adhikar Yojna Bhu Adhikar Yojna in MP MP Bhu Adhikar Yojna
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें