Advertisment

Bhopal : स्कूलों का समय बदला, बढ़ती ठंड के चलते कलेक्टर का आदेश

author-image
Bansal News
Bhopal : स्कूलों का समय बदला, बढ़ती ठंड के चलते कलेक्टर का आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। शुक्रवार को भोपाल और इंदौर के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। भोपाल कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब राजधानी भोपाल में सुबह 8.30 बजे के बाद से ही स्कूल खुलेंगे। यह आदेश सभी स्कूलों के लिए जारी किया गया है।

Advertisment

बता दें कि हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने शीतलहर जैसे हालात बना दिए हैं। इस बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी निजी व सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से होने वाली परेशानियों का सामना न करना पड़े। मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। अब न्यूनतम पारा तेजी से लुड़क रहा है, जिसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते कलेक्टर ने स्कूल खुलने के समय में बदलाव किए जाने का यह आदेश जारी किया है।

publive-image

जरूर पढ़ें-MP School Time Change : इंदौर में बदला स्कूलों का समय, कलेक्टर ने दिया आदेश

timings Change of schools in Bhopal Time change of schools of increasing cold schools will open after 8.30 am School Timings Change In Bhopal School Time Change Change in school timings in Bhopal Now all the schools of Bhopal will open only after 8.30 am MP School Time Change Collector order due to increasing cold Collector issued orders for schools Collector issued order Bhopal schools will open after 8.30 am Bhopal School Time Change
Advertisment
चैनल से जुड़ें