Advertisment

Bhopal: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई राजधानी में ठंड, जानें कब तक ऐसा रहेगा मौसम

author-image
Bansal News
Bhopal: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई राजधानी में ठंड, जानें कब तक ऐसा रहेगा मौसम

Bhopal: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से राजधानी में ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं। सोमवार को दिनभर हवाओं के कारण सर्दी का अहसास होता रहा ।  लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से आसपास पहुंच चुका है। सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह धुंध छाई रही। दिन में धूप का असर भी अपेक्षाकृत कम रहा । वहीं ठंड बढ़ने से अस्पतालों में सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े हैं।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात का पारा 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, एक दिन पहले यह 11.6 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानी एके शुक्ला के मुताबिक, अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।

सुबह विजिबिलिटी घटकर 2,000 मीटर रही मौसम विभाग के अनुसार, दिन में कुछ देर के लिए 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। धुंध छाने के कारण सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक करीब आधे घंटे विजिबिलिटी घटकर 2,000 मीटर तक रह गई थी। अभी ठंड में और इजाफा होगा। रात के तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट होने की संभावना है। इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में धुंध छाने का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल सबसे ठंडा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में काफी ठंड पड़ रही है। क्रिसमस के बाद से ही इतनी ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि दिन का पारा 2.6 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान सागर संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरा। भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान काफी गिरा। शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

Advertisment
bhopal news in hindi madhya pradesh topnews mp news in hindi bhopal bhopal news मध्य प्रदेश समाचार madhya pradesh news bhopal latest news bhopal samachar भोपाल समाचार
Advertisment
चैनल से जुड़ें