Advertisment

Bhopal : प्रधानमंत्री किसान सम्मान की 13वीं किस्त का लेना है लाभ, तो जल्द निपटा लें ये काम

author-image
deepak
Bhopal : प्रधानमंत्री किसान सम्मान की 13वीं किस्त का लेना है लाभ, तो जल्द निपटा लें ये काम

भोपाल : कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले के किसानों के शत-प्रतिशत ईकेवाइसी कराने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लवानिया ने कहा कि सभी किसानों की केवाइसी 15 दिसंबर तक कराई जाए।

Advertisment

कलेक्टर लवानिया ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि तेरहवीं किस्त से योजना का लाभ केवल आधार लिंक बैंक खातों में प्रदान किया जाएगा।लवानिया ने कहा कि किसानों का ईकेवाइसी पीएम किसान पोर्टल लिंक किया जाए और साथ ही भूमि संबंधी जानकारी भी हितग्राही से लिंक हो।

कलेक्टर लवानिया ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए ईकेवाइसी, आधार लिंक बैंक खाता और हितग्राही से भूमि की जानकारी लिंक करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि ईकेवाइसी पूर्ण पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी अथवा बायोमेट्रिक के माध्यम से पूर्ण की जा सकती है। साथ ही सीएससी केन्द्रों का भी सहयोग लिया जा सकता है और पीएम किसान एप द्वारा केवाइसी की जा सकती है।

कलेक्टर लवानिया ने आधार से बैंक खाता लिंक करने एवं डीबीटी के लिए इनेवल करने के लिए हितग्राही को संबंधित बैंक में संपर्क कर कार्यवाही पूर्ण करने की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को भूमि की जानकारी लिंक कराना अनिवार्य है जिससे सुनिश्चित हो सके कि संबंधित भूमि स्वामी योजना का पात्र है और इन्हें इसका लाभ प्राप्त हो रहा है।

Advertisment

कलेक्टर लवानिया ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को केवाइसी पूर्ण करने का कार्य समय-सीमा में सुनिश्चित करने की अपील की जिससे पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

PM Kisan pm kisan samman nidhi yojna pm kisan samman nidhi yojna online pm kisan online apply pm kisan 13th installment pm kisan 13th installment date pm kisan 13th installment date 2022 pm kisan 13th installment date 2022 bangla pm kisan 13th installment date 2023 pm kisan 13th installment status pm kisan samman nidhi yojana 13th kist pm kisan yojana 13 installment pm kisan yojana 13 ki list pm kisan yojana 13th installment date 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें