Advertisment

Bhopal: तेज हवाओं ने बढ़ाई राजधानी में ठंड, सुबह में छा रहा है हल्का कोहरा

author-image
Bansal News
Bhopal: तेज हवाओं ने बढ़ाई राजधानी में ठंड, सुबह में छा रहा है हल्का कोहरा

Bhopal: राजधानी भोपाल में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कम तापमान होने के कारण सुबह हल्का कोहरा भी छा रहा है। इधर, रात में पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार को यह 13.6 डिग्री दर्ज किया गया था । इस तरह यह सीजन का सबसे कम तापमान रहा।

Advertisment

बीते गुरूवार की बात की जाए तो दिन का तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि गुरुवार के दिन अच्छी धूप निकलने से दिन में ठंड का अहसास कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमाचल में बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद से सर्द हवाएं चलने लगी हैं। इस वजह से तापमान में गिरावट होने लगी है। वर्तमान मे एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के जल्द ही उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके चलते शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

bhopal weather temperature decreased winter in bhopal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें