Advertisment

Bhopal : चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- "दिल की बात जुबां पर आ ही गई"

author-image
Bansal News
Bhopal : चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले-

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर नकुलनाथ के बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल की बात जुबां पर आ ही गई। मंत्री सारंग ने कहा कि नकुलनाथ के बयान से यह स्पष्ट है कि राहुल की यात्रा फ्लॉप है। कांग्रेस के सासंद नकुलनाथ खुद कह रहे हैं कि राहुल की यात्रा फ्लॉप है, उन्हें घर बैठ जाना चाहिए। कमलनाथ का दर्द भी दिग्विजय सिंह के साथ वार्तालाप और संत के बीच सामने आ ही गया था। मंत्री ने कहा कि बी और सी ग्रेड के अभिनेताओं को पैसे देकर बुलाकर भी राहुल गांधी की यात्रा में जनता इकट्ठी नहीं हो रही है। राहुल की यात्रा में केवल टुकड़े-टुकड़े गैंग के चंद लोग इकट्ठे हो रहे हैं।

Advertisment

इसके साथ ही राहुल गांधी के भारतीय सेना पर दिए बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि चीनी सेना को हमारे सैनिकों ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया और हमारी सीमाओं की रक्षा की। राहुल गांधी इसपर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। राहुल गांधी कह रहे हैं कि हमारे सैनिक पीट रहे हैं। मंत्री ने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तिव का निर्माण कृतित्व से होता है, राहुल गांधी का कृतित्व ही ऐसा है, उन्हें देश से प्यार नहीं है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पलटवार करते हुए कहा है कि नेहरू परिवार ने हर समय सेना, सैनिकों, शहीदों और देश भक्तों का अपमान किया है। कांग्रेस का एजेंडा है कि वो केवल नेहरू परिवार को ही महिमामंडित करना चाहते हैं। देश में केवल नेहरू परिवार को पूजा जाए इसीलिए बाकी शहीदों को अपमानित करो। यह कांग्रेस की मानसिकता है। खड़गे ने जो कहा वो शहीदों का अपमान है इसे देश सहन नहीं करेगा।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-20-at-2.32.39-PM.mp4"][/video]

Advertisment
vishwas sarang on digvijaya singh vishwas sarang on digvijay singh vishwas sarang on digvijay vishwas sarang news vishwas sarang latest news vishwas sarang in bhopal vishwas sarang bjp vishwas sarang bhopal vishwas sarang attacks on digvijay singh Vishwas Sarang Vishvas Sarang MP Minister Vishwas Sarang Minister Vishwas Sarang Minister Vishwas Kailash Sarang kailash sarang digvijay singh on viishwas sarang bjp leader vishvas sarang
Advertisment
चैनल से जुड़ें