भोपाल। सुबह ही मुख्यमंत्री महिला से मिलकर अपराधियो पर सख्त कार्यवाही की बात की थी। उन्होंने कहा था कि अपराधी अब किसी कीमत पर बख्शे नही जाएंगे। जिसके बाद अपराधियों के घरों पर ये कार्रवाई हुई है। शहर में बीती दिन Bhopal Women’s Attack एक महिला पर ब्लेड से चेहरा पर mp breaking news हमला करने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान cm shivraj singh chouhan पीड़ित महिला से मिलने उसके शिवाजी नगर स्थित घर पहुंचे थे। इस पर उन्होंने सीमा के उचित इलाज का खर्च उठाने साथ ही उसके साहस के लिए 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा थे। सीएम ने कहा इस अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम ने कहा कि मैं अपनी बहन सीमा सोलंकी से मिलने आया था। ये वो बहादुर बहिन है, जब लोगों ने छेड़छाड़ की तो विरोध करते हुए उसने थप्पड़ मारा। फिर आरोपी भाग गए। जिसके बाद जब वह अपने पति के साथ जा रही थी तो अपराधियों ने ब्लेड से उसके चेहरे पर हमला कर दिया। इन अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इन पर कठोरतम कार्रवाई होगी। सीमा के साहस को प्रणाम करता हूं। जिसमें उसने सहा नहीं, बल्कि आपत्ति जनक हरकत करने पर विरोध किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि एक लाख का पुरस्कार उसके साहस के लिए दिया जाएगा। कलेक्टर को उनके बच्चों के एडमिशन के लिए निर्देश दिए हैं। अपराधियों के आटो के लायसेंस निरस्त किए जाएंगे। जिंदगी भी आटो नहीं चला पाएंगे। ऐसा सबक सिखाएंगे, जिंदगी भर याद रखेंगे।
गौरतलब है कि बीते दिन शहर में एक युवति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दें हमलावरों ने बीती दिन युवती के चेहरे को ब्लेड से चीर दिया था। जिसमें आंख से लेकर माथे तक गंभीर चोट महिला को गंभीर चोट आई थी। महिला को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया था। जिसके बाद महिला के चेहरे पर 118 टांके आए थे। घटना के बाद टीटी नगर पुलिस ने की कर्रवाई करते हुए आरोपियों का गिरफ्तार किया गया है।