Advertisment

Bhopal News: दो महिलाओं ने अपने—अपने पतियों को छोड़कर आपस में की शादी

Bhopal Samlengik Case : दो महिलाओं ने अपने—अपने पतियों को छोड़कर आपस में की शादी bhopal woman marries facebook lady friend in shimla vkj

author-image
deepak
Bhopal News: दो महिलाओं ने अपने—अपने पतियों को छोड़कर आपस में की शादी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अनोखा समलैंगिक मामला सामने आया हैं। यहां दो महिलाओं ने अपने—अपने पत्यिों को छोड़कर आपस में शादी कर ली है। जबकि दोनो महिलाओं के बच्चे भी है। दोंनो महिलाओं एक दूसरे को प्यार करती है। एक महिला शिमला में रहती है जो नेपाली है, तो वही दूसरी महिला भोपाल की ही रहने वाली है। फिलहाल नेपाली संगठन ने पुलिस की मदद से दोनों की काउंसलिंग कराकर मामला सुलझा लिया है।

Advertisment

फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी

खबरों के अनुसार दोनों महिलाओं की अजीबो-गरीब प्रेम कहानी शिमला से शुरू हुई थी। शिमला की रहने वाली नेपाली महिला की फेसबुक के जरिए भोपाल की एक महिला से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बाते इतनी बढ़ गई की दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन यापन करने का फैसला कर लिया। इसके लिए नेपाली महिला अपनी दोस्त से मिलने भोपाल आ गई और दोनों ने शादी कर ली। खबरों के अनुसार दोनों महिलाओं ने गाजियाबाद में शादी की थी।

महिलाओं के हैं बच्चे

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बच्चे भी है। भोपाल में रहने वाली महिला अपने पति से अलग रहती है। उसका एक बच्चा है। जबकि शिमला में रहने वाली महिला के दो बच्चे है। शिमला में रहने वाली महिला अपने पति को छोड़कर आई थी।

डेढ़ महीने से साथ रह रही महिलाएं

मामले की जानकारी के बाद नेपाली संगठन ने दोनों महिलाओं का गोविंदपुरा थाने में ऊर्जा डेस्क के माध्यम से काउंसलिंग कराई, जिसमें पता चला की दोनों महिलाएं किसी के दबाव में नहीं है। दोनों ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। दोनों को साथ रहते हुए डेढ़ महीना हो गया था। फिलहाल मामला सुलझा ​लिया गया है। काउंसलिंग के बाद शिमला की रहने वाली महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई।

Advertisment
today bhopal news Shimla news samlengik news samlengik mahilaon ki prem kahani samlengik mahila prem kahani news18 live nepali samlengik mahila nepali news MP Weather News MP news live MP news mp nepali died in bhind MP Live news mp chhattisgarh news live mp cg news live madhya pradesh news today madhya pradesh news live madhya pradesh news latest news hindi news live hindi news clean news mp cg news live CG news bhopal samlengik bhopal samachar Bhopal news live bhopal news bhopal latest news bhopal ke samachar bhopal air news bhopal aaj ki taaja news aaj ki news aaj ka news
Advertisment
चैनल से जुड़ें