Advertisment

Bhopal Water Supply : आज ही कर लें व्य​वस्था, 3 और 4 दिसंबर को नहीं आएगा पानी, ये इलाके होंगे प्रभावित

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal Water Supply : आज ही कर लें व्य​वस्था, 3 और 4 दिसंबर को नहीं आएगा पानी, ये इलाके होंगे प्रभावित

भोपाल। Bhopal Water Supply  शहर में लोगों को आने वाले दो दिनों में पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। mp news जी हां शहर के लालघाटी के इलाके के मनुआभान टेकरी में स्वच्छ जलप्रदाय करने वाली ग्रेविटी और फीडर पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। जिसे सुधारा जाना है। जिसके चलते 3 और 4 दिसंबर को इस इलाके में पानी की सप्लाई नहीं होगी। आपको बता दें इसके लिए नगर निगम के जलकार्य विभाग द्वारा शनिवार और रविवार को दो दिन का शट डाउन लिया है। इसके चलते यहां के लोगों को पानी की व्यवस्था करके रखनी होगी। यही कारण है कि मनुआभान टेकरी से जलप्रदाय वाले क्षेत्रों में दो दिन तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisment

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति Bhopal Water Supply 
नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुधार कार्य के चलते हरिओम बस्ती, अब्बास नगर, गौंडीपुरा, बंजारा बस्ती, ग्वाल बाबा बस्ती, नयापुरा, बडवई, पलासी, राज नगर, कमलेश नगर, भारतीय स्टेट, रतन कालोनी, कृषक नगर, वकील कालोनी, पंचवटी फेस-2, राजवंश, पूजा कालोनी, गौया कालोनी, राधाकृष्ण कालोनी, शिवानी होम्स, लाम्बाखेडा, शारदा नगर, शांति नगर, पंचवटी फेस-3 शिव नगर, जनता नगर, पारस नगर, मुरली नगर, कपिला नगर, विश्वकर्मा नगर शिव नगर फेस-1. शिव नगर फेस-2, शिव नगर फेस-3 नीलकंठ कालोनी, सईद कालोनी, पन्ना नगर, जैन कालोनी, एकता नगर, हाउसिंग बोर्ड, आवास विकास कालोनी, अमन कालोनी, एहसान नगर, संजय नगर, एम.आई.जी. विवेकानन्द, हाउसिंग पार्क, ब्लूमून कालोनी, प्रेम नगर, देवकी नगर, सुंदर नगर, आशियाना फिजा, नवजीवन कालोनी, छोला मंदिर, उड़िया बस्ती, गरीब नगर, रासलाखेडी, कल्याण नगर, प्रीत नगर, भानपुर, अटल नेहरू नगर, मालीखेड़ी. रिंग गार्डन, बिहारी कालोनी, चांदबाड़ी, शंकर नगर, नवाब कालोनी, नगर निगम कालोनी समेत अन्य क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

water crisis utility news Manuabhan Tekri madhya pradesh life style news hindi news Bhopal water supply bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal lalghati news bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें