Advertisment

भोपाल के वार्ड-41 में पार्षद पद के उप चुनाव की तारीख तय, 355 पंचायतों में भी होगी वोटिंग

भोपाल। जिले में वार्ड नंबर-41 में उप चुनाव की तारीख तय हो गई है। इस वार्ड से रहे मोहम्मद सगीर का जुलाई महीने की 25 तारीख को निधन हो गया था

author-image
Agnesh Parashar
भोपाल के वार्ड-41 में पार्षद पद के उप चुनाव की तारीख तय, 355 पंचायतों में भी होगी वोटिंग

भोपाल। जिले में वार्ड नंबर-41 में उप चुनाव की तारीख तय हो गई है। इस वार्ड से रहे मोहम्मद सगीर का जुलाई महीने की 25 तारीख को निधन हो गया था। जिससे यह सीट खाली हो गई थी। आज शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

Advertisment

इस सीट के अलावा भोपाल में ही फंदा और बैरसिया जनपद के कुल 355 पंच पदों के लिए भी वोटिंग होनी है।

कांग्रेस प्रत्याशी चयन के लिए बनाई कमेटी

कांग्रेस ने प्रत्याशी के चयन के लिए एक कमेटी भी बनाई है। पिछले साल हुए नगर निगम के चुनावों में कुल 85 में से 22 पार्षद कांग्रेस ने जीते थे। इसके साथ ही 41 वार्ड नबंर से भी कांग्रेस ने चुनाव जीता था। लेकिन अब मो. सगीर का निधन होने के बाद कांग्रेस के पाले में 21 पार्षद ही बचे हैं।

ऐसे में कांग्रेस फिर से इस सीट पर अपना परचम लहराना चाहती है। पार्टी का कहना है कि कमेटी जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा करेगी।

Advertisment

कांग्रेस-बीजपी के दावेदार

कांग्रसे पार्टी की ओर से पार्षद पद के लिए मो. सगीर के बेटे माश सगीर समेत फहीमउद्दीन कुरैशी, शावर खान, आसिफ काजी, अहमद समेत कई दावेदार मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी के पत्ते अब तक नहीं खुले हैं। पुराने चेहरे को ही पार्षद पद के लिए मैदान में उतारा जा सकता है।

नामांकन प्रक्रिया शुरु

वार्ड-41 के लिए नरेला एसडीएम रविश श्रीवास्तव रिटर्निंग अधिकारी हैं। उन्होंने पहले दिन से ही नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 15 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से हुआ।

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 23 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से होगी।

Advertisment

26 दिसंबर को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

उम्मीदवारों का नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन भी इसी दिन होगा। मतदान 5 जनवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगी। मतगणना और परिणाम की घोषणा 9 जनवरी को सुबह 9 बजे से की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

MP News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम पर होगा मंथन

India Weather Update: देश के कई इलाकों में बढ़ रही ठंड, जानें कैसा रहेगा आज देश का मौसम

Advertisment

CG Weather Update: अम्बिकापुर में 8 डिग्री पर पहुँचा न्यूनतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

MP के इस जिले में है चमत्कारी कुंड, ठंड में भी रहता है गरम पानी, चर्म रोग सकते कई बीमारियों मिलती है राहत!

14 Dec 2023 Rashifal: इस राशि के जातकों की शिक्षा और यात्रा से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जानें अपना आज का राशिफल

Advertisment
मो. सगीर पूर्व पार्षद मप्र न्यूज भोपाल वार्ड-41 उप चुनाव भोपाल पंचायत चुनाव भोपाल न्यूज़ MP news Mohd. Sagir former councilor Bhopal Ward-41 Bye Election Bhopal Panchayat Election bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें