Advertisment

Bhopal Vaccination Centre : वैक्सीन केंद्रों पर कराई जाएगी विशेष सजावट, सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा अभियान

जिले में महा वैक्सीनेशन अभियान Bhopal Vaccination Centre  की तैयारियां पूरी हो गई है। भोपाल नगर निगम के 85 वार्डो में स्थापित वैक्सीनेशन केंद्रों पर 17 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

author-image
Bansal News
Bhopal Vaccination Centre : वैक्सीन केंद्रों पर कराई जाएगी विशेष सजावट, सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा अभियान

भोपाल। जिले में महा वैक्सीनेशन अभियान Bhopal Vaccination Centre  की तैयारियां पूरी हो गई है। भोपाल नगर निगम के 85 वार्डो में स्थापित वैक्सीनेशन केंद्रों पर 17 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही एसडीएम को 46 वैक्सीन टीम दी गई है। जिन्हें 9 हजार 700 वैक्सीन लगाई जाने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। बैरसिया नगरीय क्षेत्र के लिए 2000 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

Advertisment

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी वर्गों के नागरिकों से उत्सव पूर्ण माहौल में वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कॉलोनी में जन जन जागरूकता करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर लवानिया ने कहा की जिले में सभी लोगो की जिम्मेदारी है की आस पास के लोगों से बात करें और वैक्सीन से शेष बचे लोगों को वैक्सीन लगवाए, ऐसे व्यक्ति जिन्हें पहला डोज लग चुका है वे सभी समय पर अपना दूसरा डोज जरूर लगवाए तभी आपकी कोरोना से लड़ने की क्षमता पूरी तरह विकसित होगी।

बैठक में कलेक्टर लवानिया ने वैक्सीनेशन के लिए तैयारियों की समीक्षा की। एक जुलाई को सुबह 8:30 बजे से वैक्सीनेशन का अभियान सभी केंद्रों पर शुरू होगा इस अभियान में भोपाल के 30 हजार लोगों को वैक्सिनेट किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। भोपाल जिले में संचालित केंद्रों के साथ शहरी क्षेत्र में नगर निगम के 85 वार्डों में केन्द्र स्थापित किये गये हैं। सभी केंद्रों पर विशेष सजावट कराई जाएगी। लोगों को जागरूक करने के लिए नगरीय क्षेत्र में रैली निकाल कर घर-घर जाकर जागरूक भी किया जा रहा है। कुछ संस्थाओं द्वारा पीले चावल देकर भी वैक्सीन के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। गांव में ढोंढी पिटवाकर भी वैक्सीन लगाने की अपील की है।

Advertisment
vaccine centres vaccine vaccinated start from 8:30 am Special decoration Second Dose fully developed fight corona Collector Lavania campaign Bhopal Vaccination Centre
Advertisment
चैनल से जुड़ें