Advertisment

Bhopal Tiger Movement : अब मैनिट कॉलेज में घुसा बाघ, छात्रों को हॉस्टल से बाहर न निकलने के निर्देश, क्लासेस भी रद्द, देखें वीडियो

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal Tiger Movement :  अब मैनिट कॉलेज में घुसा बाघ, छात्रों को हॉस्टल से बाहर न निकलने के निर्देश, क्लासेस भी रद्द, देखें वीडियो

भोपाल। शहर में बाघों का मूवमेंट Bhopal Tiger Movement बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की रात एक mp hindi news बार फिर बाघ की news in hindi मूवमेंट देखी गई है। इस बार बाघ शहर के मैनिट कॉलेज परिसर में देखा गया। जहां बाघ ने गाय का शिकार किया। प्रशासन ने सतर्कता रखते हुए कक्षाओं को रद्द करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों को हॉस्टल से बाहर न निकलने के निर्देश भी दिए हैं।

Advertisment

वन विभाग को दी गई जानकारी —
कॉलेज प्रबंधन द्वारा बाघ के मूवमेंट की जानकारी वन ​विभाग को दे दी गई है। बाघ के होने की जानकारी के बाद छात्रों में दहशत का माहौल है। वन अमला टीम पर मौजूद हैं साथ ही यहां सर्च आपरेशन भी जारी है।

पहले भी दिखा था बाघ —
आपको बता दें इससे पहले भोज मुक्त विवि और वाल्मी संस्थान में भी बाघ घूमता दिखाई दिया था। जिसके बाद अब बाघ की दहशत मैनिट तक पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात 11 बजे तीन स्टूडेंट बाइक से हॉस्टल जा रहे थे। तभी उन्हें बाघ अपनी ओर आता नजर आया। जिसे देखकर उनके पसीने छूट गए। वे इतने डर गए कि वहीं बाइक छोड़कर भाग गए। इसके बाद तुरंत इसकी जानकाी वार्डन और गार्ड को दी। वन विभाग को सूचना मिलने पर वाल्मी में पेट्रोलिंग कर रही टीम सर्चिंग के लिए मैनिट पहुंची।

Bhopal Tiger News : Bhopal Tiger Movement : Bhopal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें